गहराई में जाने से डूबे दो किशोर
गहराई में जाने से डूबे दो किशोरSocial Media

कुंडेश्वर में उफनती नदी में नहाने के लिए उतरे दो किशोर, गहराई में जाने से डूबे

Tikamgarh News: टीकमगढ़ शहर से एक खबर सामने आई है, शिव धाम कुंडेश्वर में उफनती नदी में दो किशोर डूब गए है।

हाइलाइट्स-

  • टीकमगढ़ से सामने आई एक हादसे की खबर

  • उफनती नदी में दो किशोर डूब गए है

  • एक युवक का शव निकाला, दूसरे की तलाश जारी

Tikamgarh News: मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर है तो भी इन जगहों पर लोग अपनी जान को जोखिम में डालते हुए नहाने जा रहे है। ऐसे में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं और लोगों को जिंदगी गंवानी पड़ रही हैं। अब टीकमगढ़ शहर से एक खबर सामने आई है, यहां उफनती नदी में दो किशोर डूब गए है।

शुक्रवार सुबह टीकमगढ़ शहर से दूर शिव धाम कुंडेश्वर में जमडार नदी में नहाने गए, दो युवकों की गहरे पानी में डूब गए। दोनों लड़के उफनती नदी में नहाने के लिए कूद गए। अधिक गहराई में चले जाने से दोनों लापता हो गए। लोगों की सूचना पर खिरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से एक युवक के शव को नदी से बाहर निकाला जा चुका है। जबकि दूसरे की तलाश की जारी है।

सुबह दोनों युवक दौड़ने के लिए गए थे-

बताया जा रहा है कि, टीकमगढ़ शहर में दोनों युवक सुबह से पुलिस की तैयारी के लिए दौड़ने के लिए गए थे। दौड़ के बाद वे नदी पर नहाने चले गए और उफनते पानी में कूद गए। लापरवाही के चलते दोनों गहरे पानी में चले गए जिसकी वजह से ये हादसा हो गया।

मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी

बताते चलें कि, एमपी में बारिश का दौर जारी है, भारी बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हादसे में बढ़ रहे है। इससे पहले सिवनी जिले में कुरई थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई थी।

गहराई में जाने से डूबे दो किशोर
Seoni News: तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, कुछ दिन पहले ही हुआ था गहरीकरण का कार्य

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com