स्मार्ट उद्यान में लगाए कई प्रजातियों के पौधे
स्मार्ट उद्यान में लगाए कई प्रजातियों के पौधे Social Media

आज सीएम के साथ विभिन्न देश के डेलीगेट्स ने स्मार्ट उद्यान में लगाए कई प्रजातियों के पौधे

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी के मुख्यमंत्री One Plant A Day के मिशन को जारी रखे हुए है ऐसे में आज भोपाल में विभिन्न देश के डेलीगेट्स ने भिन्न-भिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान One Plant A Day के मिशन को जारी रखे हुए है, ऐसे में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ आज भोपाल आए विभिन्न देश के डेलीगेट्स ने स्मार्ट उद्यान (वॉटर विज़न पार्क) में भिन्न-भिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

मिली जानकारी के अनुसार नीति आयोग दिल्ली के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और मध्यप्रदेश नीति आयोग के प्रो. सचिन चतुर्वेदी उपस्थित थे। इस दौरान सीएम चौहान ने यूएसए, इण्डोनेशिया, यूके, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका और अन्य राष्ट्रों से आए प्रतिनिधियों को जानकारी दी है कि वे वर्ष 2021 की नर्मदा जयंती से निरंतर पौधे लगा रहे हैं। लगभग दो वर्ष में भोपाल के अलावा जिस भी स्थान पर प्रवास होता है, वहां भी पौधा लगाने से उनके दिन की शुरुआत होती है।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट :

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि, मध्यप्रदेश में पौधरोपण जनअभियान का रूप ले चुका है। पौधरोपण के लिए अंकुर पोर्टल हमने शुरू किया, जिससे जुड़ कर अब तक प्रदेश में नागरिकों द्वारा 37 लाख से ज्यादा पौधे रोपित किए जा चुके हैं।

बता दें, मध्यप्रदेश में पौध-रोपण जन-अभियान बनता जा रहा है। मध्यप्रदेश में अंकुर पोर्टल बनाया गया है, जिसमें नागरिक विवाह-वर्षगांठ और जन्म-वर्षगांठ पर पौधे लगाते हैं। परिवार के दिवंगत बुजुर्गों के याद में उनकी पुण्य-तिथि पर भी पौध-रोपण होता है। अंकुर पोर्टल से लोग जुड़ते जा रहे हैं। इनकी संख्या 37 लाख से अधिक हो गई है।

भोपाल के श्यामला हिल्स के इस उद्यान में इस माह भोपाल में हुए वॉटर विजन (जल सम्मेलन) के प्रतिभागियों ने भी पौधे लगाए हैं। समाज के विभिन्न वर्ग से लोग यहाँ पौधा लगाने आते हैं। आज मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि जी 20 के तहत थिंक-20 के कार्यक्रम की भोपाल में हो रही दो दिवसीय बैठक महत्वपूर्ण है। दुनिया भर के चिंतक और बुद्धिजीवी मध्यप्रदेश आए हैं। भोपाल के केपिटल ऑफ इंटेलेक्चुअल्स हो गई है। प्रधानमंत्री वन अर्थ, वन फेमिली एंड वन फ्यूचर के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं। आज ये उद्यान ग्लोबल गार्डन हो गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com