मुख्यमंत्री ने लगाए बरगद, अमरूद और खिरनी के पौधे
मुख्यमंत्री ने लगाए बरगद, अमरूद और खिरनी के पौधेSocial Media

आज भोज मंथन संस्था के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री ने लगाए बरगद, अमरूद और खिरनी के पौधे

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में भोज मंथन संस्था के प्रतिनिधियों के साथ पौध-रोपण किया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी में प्रतिदिन पौधा लगाने का क्रम लगातार जारी है, ऐसे में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोज मंथन संस्था के प्रतिनिधियों के साथ पौध-रोपण किया और श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, अमरूद और खिरनी के पौधे लगाए।

मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम शिवराज के साथ सामाजिक सुधार के क्षेत्र में सक्रिय संस्था के लीलाधर यादव, हेमराज यादव तथा रिंकी और रीता यादव पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं। मुख्यमंत्री के साथ गिरीश भटेले ने अपनी पुत्री का जन्म-दिवस पौध-रोपण कर मनाया। उनकी पत्नी, भाई तथा उनके भतीजे हृदांक ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री ने बेटी कनिष्का को जन्म-दिन की शुभकामनाएँ दी।

बरगद, अमरूद और खिरनी के फायदे:

  • बरगद का धार्मिक महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार, बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है।

  • अमरूद रोजाना खाने से सर्दी जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है, आंखों की चमक बढ़ाने के लिए डॉक्टर रोजाना अमरूद खाने की सलाह देते हैं।

  • खिरनी मध्यभारत में पाये जाने वाला पौधा है, यह गर्मियों में मीठे फलों से लद जाता है।

एमपी में अब तब CM शिवराज सिंह चौहान कई पौधे लगा चुके हैं। कल सीएम के साथ स्मार्ट पार्क में वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट ने अपने पुत्र के जन्मदिन पर पत्नी रेणुका बिले और पुत्री अंशिका के साथ आम का पौधा लगाया था। मुख्यमंत्री के साथ स्मार्ट पार्क में मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के डॉ. विकास दवे तथा उर्दू अकादमी की डॉ. नुसरत मेहंदी ने पौधरोपण किया। पौधरोपण में राकेश सिंह,डॉ. मीनू पाण्डेय, पुरू शर्मा, राहिल अनवर तथा श्री लोकेन्द्र सिंह भी सम्मिलित हुए थे।

सीएम किसी न किसी स्थान पर जरूर लगाते हैं एक पौधा

बता दें, सीएम कितने भी व्यस्त क्यों न हो पौधरोपण के लिए समय निकाल ही लेते हैं और किसी न किसी स्थान पर एक पौधा अवश्य लगाते हैं। उनके द्वारा पर्यावरण र्या संरक्षण की गतिविधियों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जनसामान्य को पौधरोपण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com