आज CM ने लगाया कदंब का पौधा, इस अवसर पर उपस्थित रहे वन मंत्री सहित अधिकारी-कर्मचारी
One Plant A Day: प्रतिदिन पौधरोपण के क्रम में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कदंब का पौधा लगाया है। इस अवसर पर वन मंत्री सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे है। बता दें, सीएम द्वारा पौधारोपण के अलावा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए संदेश देने के साथ प्रेरित भी किया जा रहा है।
CM शिवराज ने लगाया कदंब का पौधा :
मिली जानकारी के मुताबिक, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन मंत्री विजय शाह व सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एल. कृष्णमूर्ति सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई कोर क्षेत्र में कदंब का पौधा रोपा है।
कदंब के पौधे के महत्व को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा
सीएम ने कदंब के पौधे के महत्व को बताते हुए कहा कि कदंब के पेड़ को देव का वृक्ष माना जाता है। कदंब आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं। कदंब के फूलों का अपना अलग महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में इन सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है। CM ने कहा- 'कदंब के पत्ते, फूल, जड़ व तने के छाल से अनेक प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियाँ बनाई जाती हैं जिनका सेवन लाभकारी होता है'।
बता दें कि, पेड़-पौधे प्रकृति के उस वरदान की तरह हैं जो न सिर्फ हमारी आस्था से जुड़े हुए हैं बल्कि सृष्टि की भी रक्षा करते हैं इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और अपनी पृथ्वी को हरा-भरा करें। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन पौधारोपण कर हैं। उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जनसामान्य को पौधरोपण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।