आज मध्यप्रदेश के 4 जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम यादव, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक के बाद एक लगातार दौरे कर रहे हैं आज CM रायसेन, सागर, इंदौर और उज्जैन जिले के दौरे पर रहेंगे।
CM Mohan Yadav MP Visit
CM Mohan Yadav MP Visit Social Media

हाइलाइट्स :

  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एक के बाद एक कर रहे दौरे

  • आज सीएम मोहन यादव 4 जिलों के दौरे पर रहेंगे

  • सीएम मोहन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) एक के बाद एक लगातार दौरे कर रहे हैं और प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों से मिल रहे है। ऐसे में आज सीएम मोहन यादव मध्यप्रदेश के 4 जिलों के दौरे पर रहेंगे।

इन जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम यादव:

मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रायसेन, सागर, इंदौर और उज्जैन जिले के दौरे पर रहेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह रायसेन में सागर मैन्युफैक्चरिंग प्रा. लि. की 6वीं यूनिट का उ‌द्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर में सागर जाएंगे यहां जन आभार यात्रा, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन और संभागीय कानून एवं व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा :

शनिवार को मुख्यमंत्री सागर में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर संभागायुक्त, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारियों से जानकारी लेंगे।

इसके बाद सीएम इंदौर शहर में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे रात 10 बजे उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम शिरकत और रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अलावा आज सुबह 10 बजे भोपाल में सीएम मोहन यादव 11 हज़ार राम भक्त हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। यह आयोजन भोपाल के दशहरा मैदान बैरागढ़ में होगा। जिसमें सीएम मोहन यादव भी शामिल होंगे। साथ ही उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी शिरकत करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com