आज कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और श‍िवदयाल बागरी ने ली भाजपा की सदस्यता

Congress Leaders Join BJP: आज मप्र में दो पूर्व कांग्रेस विधायक अरुणोदय चौबे और श‍िवदयाल बागरी ने भाजपा जॉइन कर ली।
Congress Leaders Join BJP
Congress Leaders Join BJPSocial Media

हाइलाइट्स :

  • आज फिर कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हुए

  •  दो पूर्व कांग्रेस विधायकों ने थामा BJP का दामन

  • अरुणोदय चौबे और श‍िवदयाल बागरी ने ली भाजपा की सदस्यता

Congress Leaders Join BJP: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं आज मध्यप्रदेश में दो पूर्व कांग्रेस विधायक अरुणोदय चौबे और श‍िवदयाल बागरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जॉइन कर ली।

बता दें, पन्ना के गुनौर से कांग्रेस विधायक रहे शिवदयाल बागरी और सागर जिले की खुरई सीट से विधायक रहे अरुणोदय चौबे सोमवार को भाजपा में शामिल हुए है। भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष श्री तथा न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक की उपस्थिति में कांग्रेस से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे एवं शिवदयाल बागरी तथा जिला उपाध्यक्ष कमरुद्दीन समेत अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत: वीडी शर्मा

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है। पूर्ण विश्वास है कि पीएम के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ता बंधुओं के सहयोग एवं परिश्रम से प्रत्येक बूथ पर पिछले चुनाव की अपेक्षा 370 वोट अधिक हासिल कर 'हर बूथ कांग्रेस मुक्त' बनाएंगे।

दीपक जोशी भी करेंगे घर वापसी:

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी भाजपा जॉइन करेंगे। दीपक जोशी ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जॉइन कर ली थी। कांग्रेस ने उनको खातेगांव से चुनाव लड़ाया था। दीपक भाजपा के आशीष गोविंद शर्मा से हार गए थे।

वही दो दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए थे। इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित रहे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com