2022 का आज आखिरी दिन... मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया नववर्ष 2023 का संकल्प
मध्यप्रदेश: साल 2022 खत्म होने वाला है और आज इस साल का आखिरी दिन है। वहीं रात 12 बजे से नए साल की शुरुआत होगी। ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने नए साल को लेकर रेजोल्यूशन लिया है। आज मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर नववर्ष 2023 का संकल्प बताया है।
नए साल को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपना संकल्प बताया है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि, अंग्रेजी नववर्ष का आज अंतिम दिन है। वर्ष 2022 में प्राप्त उपलब्धियों को लेकर हम गर्व तो कर सकते हैं, लेकिन संतुष्ट होकर नहीं बैठ सकते। हमें नए संकल्पों के साथ अपनी कार्यकुशलता और दक्षता से फिर जनकल्याण के कार्य में लगना है और बड़े लक्ष्य प्राप्त करना है।
इसके पहले जाता हुआ वर्ष मध्यप्रदेश के लिये उपलब्धियों और जन-कल्याण के परिवर्तनकारी प्रयासों से भरपूर रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सभी वर्ग का ख्याल रखते हुए अनेक जन हितैषी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से गरीब, किसान, महिलाओं, बेटियों, युवाओं और जनजातीय वर्ग को सीधा लाभ मिला।
मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि, प्रत्येक कोने तक तीव्र आवागमन, बेहतर एयर कनेक्टिविटी व चारों ओर फैले सड़कों के जाल के साथ मध्यप्रदेश विकास की नई उड़ान भर रहा है। मध्यप्रदेश में निवेश की असीम संभावनाएं हैं। 24×7 पावर, पानी की पर्याप्त उपलब्धता यहां है। वहीं मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर में अभूतपूर्व वृद्धि, अन्नदाता की समृद्धि और विकास मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास।
सफलता की कहानी
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने बदल दी किस्मत- सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर ग्राम इमलिया की श्रीमती कृष्णा 'लखपति क्लब' में शामिल हुईं है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कराया 'कस्टमर सेटिस्फेक्शन' सर्वे- यात्रियों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने में भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट देश में दूसरे नंबर पर है।
अन्नदाता की समृद्धि और विकास- 2 लाख 12 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है।
देश में मध्यप्रदेश का बुरहानपुर जिला एक प्रमुख केला उत्पादन वाला जिला है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए यहां के केले को एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया है।
म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन- ग्राम उंटकटा,केसली की महिला कृषकों ने देसी जुगाड़ से धान निंदाई का कोनो वीडर बनाया है। ये अपने खेत में केंचुआ खाद का निर्माण भी कर रही हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।