तुलसीराम सिलावट ने बांधों में जल भराव की समीक्षा की
तुलसीराम सिलावट ने बांधों में जल भराव की समीक्षा कीSocial Media

आज मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बांधों में जल भराव की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

भोपाल, मध्यप्रदेश। MP में लगातार हो रही बारिश से बांधों में जल भराव, जलाशयों के गेट खोलने और जल निकासी की स्थिति की आज मंत्री तुलसीराम सिलावट ने समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिये।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बांधों में जल भराव, जलाशयों के गेट खोलने और जल निकासी की स्थिति की आज मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंत्रालय स्थित सिचुएशन रूम में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बाढ़-आपदा प्रबंधन की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिये है।

मंत्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा-

अधिकारियों को निर्देश देते हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि, सभी बांधों में जल भराव की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। बांध से पानी छोड़ते समय ध्यान रखें कि किसी तरह की जन-हानि, मवेशियों और फसलों का नुकसान न हो। इस बैठक में अपर मुख्य सचिव मिश्रा ने बाढ़-आपदा प्रबंधन, विभिन्न बांधों के जल-स्तर, बांध की सुरक्षा एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि सभी डेम और बड़े जलाशयों पर लगातार निगाह रखी जा रही है। अधिकारियों को फील्ड में ही रहने के निर्देश दिए गए है। मौसम विभाग से आगामी दिनों में होने वाली वर्षा के संबंध में भी प्रतिदिन जानकारी ली जा रही है।

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ट्वीट कर बताया :

मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ट्वीट कर बताया है कि, आज मंत्रालय स्थित सिचुएशन रूम में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के सभी बांधों में जल-भराव और विभिन्न जलाशयों के खोले गए गेटों की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एस एन मिश्रा, प्रमुख अभियंता मदन सिंह डाबर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बताते चले कि, प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों से जारी बारिश से कई बांध लबालब हो गए है, नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। निचली बस्तियों समेत कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। बारिश से उत्पन्न स्थिति की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार बैठक कर रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बांधों में जलभराव की स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

तुलसीराम सिलावट ने बांधों में जल भराव की समीक्षा की
CM की अपील: MP में भारी बारिश से कई बांध लबालब हैं, इस समय नदी-नालों के आसपास ना जाएं

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com