Kishore Kumar की 93वीं जयंती पर नेताओं का नमन संदेश
Kishore Kumar की 93वीं जयंती पर नेताओं का नमन संदेशSocial Media

मध्यप्रदेश रत्न व सदाबहार गीतों के शहंशाह Kishore Kumar की 93वीं जयंती पर नेताओं का नमन संदेश

भोपाल, मध्यप्रदेश : जिंदगी को जिंदादिली के साथ जीने वाले, महान गायक, अभिनेता स्व. किशोर कुमार की आज जयंती हैं। इस मौके पर मध्यप्रदेश के CM समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें नमन किया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश की पावन धरा पर जन्मे, अपने सुरीले स्वरों से दशकों तक संगीत क्षेत्र पर राज कर चुके, सुरसम्राट किशोर कुमार की आज 93वीं जयंती हैं। किशोर कुमार की जयंती पर देश उन्हें याद कर शत-शत नमन कर रहा है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें नमन किया है।

4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था किशोर कुमार का जन्म

आज के दिन 4 अगस्त सन 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में किशोर कुमार का जन्म हुआ था। किशोर कुमार को लोग 'किशोर दा' भी कहते थे। उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था, किशोर दा ने अपना फिल्मी सफर 1946 से शुरू किया था,किशोर को संगीत से बॉलीवुड में पहचान मिली, किशोर के गानों ने कई नायकों को महानायक बना दिया। कई अभिनेता किशोर दा के गानों से मशहूर हुए।

अभिनेता किशोर कुमार की जयंती पर CM ने ट्वीट कर लिखा-

अभिनेता किशोर कुमार की जयंती पर मध्यप्रदेश के मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- जिंदगी को जिंदादिली के साथ जीने वाले, महान गायक, अभिनेता स्व. किशोर कुमार जी की जयंती पर सादर नमन् करता हूं। अपनी गायकी और अभिनय से लोगों के जीवन में उत्साह एवं उल्लास का नया रंग भरने वाले खण्डवा के लाल, मध्यप्रदेश के गौरव को सदैव याद किया जायेगा।

अपनी अनूठी आवाज और विशिष्ट अभिनय शैली से लोगों के हृदय में अलग स्थान बना लेने वाले मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले के रत्न, महान गायक एवं अभिनेता स्व. किशोर कुमार जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट :

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- मध्यप्रदेश की माटी के महान सपूत, भारतीय सिनेमा के सदाबहार गायक व हरफनमौला कलाकार श्रद्धेय किशोर कुमार जी की जयंती पर सादर नमन। अपनी विलक्षण गायकी और नैसर्गिक अभिनय शैली से आप सदैव अपने करोड़ों प्रशंसकों की स्मृतियों में अमर रहेंगे।

मंत्री सारंग ने किया ट्वीट :

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर लिखा- मैं हूँ झूम-झूम झुमरू... अपनी अनूठी आवाज और विशिष्ट अभिनय शैली से लोगों के हृदय में अलग स्थान बना लेने वाले महान गायक एवं अभिनेता और मध्यप्रदेश के रत्न किशोर कुमार जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com