भोपाल में तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ पौधरोपण
भोपाल में तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ पौधरोपण Social Media

आज तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी पार्क में किया पौधारोपण

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज CM ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया, इसके बाद कहा, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि तंजानिया की सत्ताधारी पार्टी सीसीएम का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल MP आया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चाहे राजधानी भोपाल में हों या दिल्ली या किसी भी अन्य राज्य या शहर में, लेकिन वे पौधे अवश्य लगाते हैं, मुख्यमंत्री शिवराज रोज पौधा रोपने के साथ ही दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए सीएम का संकल्प अब कई देशों तक संदेश दे रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया।

भोपाल में तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ पौधरोपण

आज एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश आया: सीएम

पौधारोपण के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि तंजानिया की सत्ताधारी पार्टी सीसीएम का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज मध्यप्रदेश आया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह तय किया है कि अलग-अलग देशों के प्रतिनिधिमंडल हमारे देशों के राज्य में जाएं।

आज CM से भारत यात्रा पर आये तंजानिया के शिष्टमंडल ने की भेंट

आज मुख्यमंत्री से भारत यात्रा पर आये तंजानिया के शिष्टमंडल ने निवास पर भेंट की और मुख्यमंत्री ने तंजानिया से आये अतिथियों को मध्यप्रदेश की विशेषताओं और उपलब्धियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बता दें, सीसीएम पार्टी के उपाध्यक्ष श्री किनाना जी के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल आया है। तंजानिया और भारत दो प्राचीन महान राष्ट्र हैं। जब अटल जी प्रधानमंत्री थे तब से हमारे संबंध बहुत गहरे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इन संबंधों को और गहराइयां मिली हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर कहा-

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि, हमने तंजानिया प्रतिनिधिमंडल को मध्यप्रदेश में कृषि, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में जो काम हो रहे हैं, उनकी जानकारी दी और प्रदेश की प्रगति और विकास के बारे में बताया। मुझे खुशी है कि वह लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रभावित थे, इसलिए वह आज लाड़ली लक्ष्मी बेटियों से भी मिलेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com