आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने लगाया करंज का पौधा
आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने लगाया करंज का पौधाSocial Media

वर्ष 2022 की बिदाई पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने लगाया "करंज का पौधा"

मध्यप्रदेश: प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में निरंतर पौधरोपण का आज 682वां दिन हैं। ऐसे में सीएम शिवराज ने "करंज का पौधा" लगाया है।

मध्यप्रदेश। अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में 19 फरवरी 2021 से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निरंतर प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में निरंतर पौधरोपण का आज उनका 682वां दिन हैं। ऐसे में आज सीएम शिवराज ने "करंज का पौधा" लगाया है।

चेन्नई प्रवास के दौरान आज CM चौहान ने लगाया करंज का पौधा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2022 की विदाई पर चेन्नई प्रवास के दौरान आज करंज का पौधा लगाया है। करंज का पौधा लगाकर सीएम शिवराज ने कहा कि हम सभी पौधरोपण कर अपनी धरती को हरा -भरा बनाएं।

क्यों उपयोगी हैं करंज का पौधा :

अगर करंज पौधे के फायदे के बारे में बात करें, तो ये पौधा बहुत ही उपयोगी होता है, इसके कई फायदे हैं।

  • करंजादि तेल से सिर की मालिश करें। इससे इन्द्रलुप्त (गंजेपन की समस्या) में लाभ होता है।

  • करंज बीज के पेस्ट को दूध में पकाकर ठंडा कर लें। इसे छानकर आंखों में काजल की तरह लगाने से आंखों के रोगों में लाभ मिलता है।

  • करंज पंचांग को जलाकर भस्म बना लें। इसमें नमक मिलाकर दांतों पर मलने से दंतशूल (दांतों का दर्द) ठीक होता है।

  • करंज बीज के चूर्ण को मधु के साथ मिलाकर चाटें। इससे कुक्कुर खांसी में लाभ मिलता है।

  • करंज का बीज स्वाद में कड़वा होता है। इसमें शुगर को ठीक करने वाले गुण होते हैं।

बता दें कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान One Plant A Day के तहत रोज पौधारोपण करते हैं। उन्होंने प्रतिदिन पौध-रोपण की शुरुआत साल 2021 में की थी। जब से सीएम शिवराज लगातार पौधे लगा रहे है, इसी कड़ी में अभी तक वे कई पौधे लगा चुके हैं। इस बीच मुख्‍यमंत्री का कहना है कि "हमारे इस छोटे से प्रयास से प्रदेश में हरियाली बढ़ेगी और हम पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभा पाएंगे"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com