सूरज ढलते ही कल आसमान में दिखेगा एक दुर्लभ नजारा
सूरज ढलते ही कल आसमान में दिखेगा एक दुर्लभ नजारा Social Media

सूरज ढलते ही कल आसमान में दिखेगा एक दुर्लभ नजारा, बृहस्पति समेत इन 5 ग्रहों का मिलाप

कल 28 मार्च को सौर मंडल का नाजरा दिखेगा, बृहस्पति समेत यह 5 ग्रह बिल्‍कुल सीधी रेखा में नजर आएंगे। आकाश में होने जा रहे ग्रहों के मिलाप पंचायत के बारे में यहां देखें जानकारी...

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। आकाश में अगर अनोखा नजारा या कहे कुछ दुर्लभ चमत्कार की बात आए तो लोग इसके लिए काफी उत्‍सुक होते है और आसमान के अनोखे और निराले खगोलीय दृश्य को कैमरे में कैद करते है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, जो अंतरिक्ष, ग्रहों और सितारों को लेकर है। कल मंगलवार 28 मार्च को सूरज ढलते ही अंतरिक्ष में एक अनोखी घटना या कहे आसमान में दुर्लभ चमत्कार का नजारा देख सकते है, क्‍योंकि कल शाम को पंचग्रहों की पंचायत यानी 5 ग्रहों का मिलन समारोह होने वाला है।

आकाश में 5 ग्रहों के मिलाप :

हालांकि, आप पंचग्रहों की पंचायत या कहे ग्रहों के मेले की बात सुनकर चौक रहे होंगे। दरअसल, सीधे तौर पर कहे तो कल 28 मार्च को 5 ग्रहों बृहस्पति, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल का मिलन समारोह होगा, जिसमें सौर मंडल का नाजरा दिखेगा, इस दौरान बृहस्पति समेत यह 5 ग्रह बिल्‍कुल सीधी रेखा में होंगे। आकाश में होने जा रहे ग्रहों के मिलाप पंचायत के बारे में नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू की ओर से जानकारी देते हुये यह बताया गया है कि, ''डूबते सूर्य के तत्काल बाद आकाश में बुध, गुरू, शुक्र और मंगल के अलावा यूरेनस लगभग 50 डिग्री के छोटे से स्थान में मिलन समारोह कर रहे होंगे। इनका साथ देने चंद्रमा भी मंगल के साथ होगा। इन पांच में से चार ग्रहों को बिना टेलिस्कोप के देखा जा सकेगा। प्लेनेटरी अलाईनमेंट की यह घटना लगभग हर दो साल में होती है लेकिन इनमें ग्रहों के बीच कोणीय दूरी अधिक होती है। सोशल मीडिया पर इसे बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत किया जाता है। अगर आप बहुत ही निकटता में खाली आंखों से देखे जा सकने वाले ग्रहों का मिलाप देखना चाहते हैं तो 8 सितम्बर 2040 का इंतजार करना होगा जबकि मंगल, बुध, गुरू, शुक्र और शनि सिर्फ 9 डिग्री के आकाशीय स्थान में घुलेमिले नज़र आयेंगे। ''

खगोल विज्ञान में इसे प्लेनेटरी अलाईनमेंट कहते हैं। इनमें से बुध (मरकरी) को कुछ ही देर देखा जा सकेगा, क्योंकि यह सूर्य के बहुत पास है। इसके बाद बृहस्पति (जुपिटर) भी अस्त हो जायेगा। इनके उपर तेज चमकता शुक्र (वीनस) होगा। इसके कुछ उपर लालग्रह मंगल (मार्स )होगा जिसका साथ चंद्रमा दे रहा होगा। इन ग्रहों को तो बिना किसी यंत्र की मदद से सिर्फ खाली आंख से देखा जा सकेगा। मंगल और शुक्र ग्रह के बीच यूरेनस होगा लेकिन इसे सिर्फ टेलिस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा।

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू

ग्रह चमक (मैंग्नीट्यूड) तारामंडल पृथ्वी से दूरी

  • जुपिटर - 2.1 मीन तारामंडल 88 करोड़ 70 लाख किमी

  • मरकरी - 1.3 मीन तारामंडल 18 करोड़ 29 लाख किमी

  • वीनस - 4.0 मेष तारामंडल 18 करोड़ 15 लाख किमी

  • यूरेनस + 5.8 मेष तारामंडल 305 करोड़ 50 लाख किमी

  • मार्स + 0.9 मिथुन तारामंडल 21 करोड़ 23 लाख किमी

तो वहीं, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा कल होने वाली इस घटना पर नजर रखें हुए है। नासा अधिकारी के अनुसार, ''इस घटना का लाइव टेलिकॉस्ट किया जाएगा, जिससे आम लोगों के बीच अंतरिक्ष को लेकर रुचि बढ़ सके। घटना के समय ये सभी ग्रह एक सीध में नहीं होंगे, लेकिन इनका नजदीक होना अत्यंत दुर्लभ है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com