तुलसीराम सिलावट ने गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की
तुलसीराम सिलावट ने गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की Social Media

आज दिल्ली में तुलसीराम सिलावट ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात

मध्यप्रदेश। आज मंत्री तुलसीराम सिलावट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की इस दौरान इनके बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।

हाइलाइट्स :

  • दिल्ली में है मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट

  • आज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत से मिले तुलसीराम सिलावट

  • तुलसीराम सिलावट ने शेखावत से भेंट कर कई मुद्दों पर चर्चा की

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने सिलावट को दिए आश्वासन

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट दिल्ली में है। यहां आज मंत्री तुलसीराम सिलावट (Tulsi Silawat) ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) से मुलाकात, इस दौरान इनके बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है।

तुलसीराम सिलावट ने गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की :

आज मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भेंट कर केन-बेतवा परियोजना, माधवराव सिंधिया वृहद सिंचाई परियोजना सहित अन्य सिंचाई परियोजनाओं पर चर्चा की। वही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने तुलसीराम को केन-बेतवा परियोजना के कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया ट्वीट :

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ट्वीट कर लिखा कि- आज दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री माननीय श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महत्वाकांक्षी केन बेतवा लिंक परियोजना, माधवराव सिंधिया वृहद सिंचाई परियोजना सहित अन्य सिंचाई परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

इन दिनों लगातार जारी है मुलाकातों का दौर :

बताते चलें कि, इन दिनों मुलाकातों का दौर लगातार जारी है, बीते दिनों ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से फ्रांस के राजदूत इमानुएल लेनिन ने सौजन्य भेंट की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने फ्रांस के राजदूत इमानुएल का मध्यप्रदेश में स्वागत किया था।

तुलसीराम सिलावट ने गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की
फ्रांस के राजदूत ने आज निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज से की सौजन्य भेंट

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com