Ujjain: एमपी के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और कॉमेडियन भारती सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

Ujjain Mahakal: आज मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और कॉमेडियन भारती सिंह बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और कॉमेडियन भारती सिंह
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और कॉमेडियन भारती सिंहRaj Express

हाइलाइट्स :

  • मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और कॉमेडियन भारती सिंह उज्जैन पहुंचे

  • जगदीश देवड़ा और कॉमेडियन भारती सिंह ने महाकाल के दर्शन किए

  • उन्होंने बाबा महाकाल का विधि विधान से पूजन किया और आशीर्वाद लिया

Ujjain Mahakal: आज मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) और कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे यहां पहुंचकर भगवान श्री महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की है।

अपने परिवार के साथ जगदीश देवड़ा ने महाकाल की भस्म आरती के किए दर्शन

मिली जानकारी के मुताबिक, आज मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने परिवार के साथ महाकाल (Baba Mahakal) की भस्म आरती के दर्शन किए और इसके बाद बाबा महाकाल का विधि विधान से पूजन किया और आशीर्वाद लिया। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, "आज परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए हैं। बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि हमारा देश प्रगति करे, सभी लोग खुश रहें"

अगली बार पूरे परिवार के साथ महाकाल के दर्शन करने आऊंगी: भस्म आरती

वहीं मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई। भारती सिंह ने कहा है कि, सच में दर्शन कर बहुत अच्छा लगा। अगली बार पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने आऊंगी।

पूरी दुनिया में काफी मशहूर धार्मिक नगरी "उज्जैन"

बता दें, धार्मिक नगरी उज्जैन पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर स्थित है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में काफी भीड़ देखने को मिलती है। जिसमे सबसे अधिक वीआईपी आशीर्वाद लेने पहुंच रहे है। इनमें कई सेलिब्रिटी और नेता, मंत्री- मिनिस्टर भी शामिल है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com