Ujjain News: भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं ने बीच-बाजार में जूते चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल
हाइलाइट्स :
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कर दी अपने ही नेता की पिटाई।
दोनों पक्षों के बीच पहले हुई बहस फिर मार पिटाई।
दोनों पक्षों ने लगाए एक दुसरे पर आरोप।
उज्जैन, मध्यप्रदेश। भाजपा युवा मोर्चा के महिंदपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष पल्लव पोरवाल को उन्ही की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीच बाजार में जूते-चप्पलों से पीटा दिया। उनकी पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना उज्जैन जिले के महिंदपुर की है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों कार्यकर्ताओं की पहचान जितेंद्र सिंह और जीवन सिंह के नाम से हुई है।
भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों कार्यकर्ताओं ने पल्लव पोरवाल को न सिर्फ जूते चप्पलों से पीटा बल्कि रोड पर पड़े पाइप से भी पल्लव पोरवाल की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि, ये दोनों कार्यकर्ता पल्लव पोरवाल से किसी मुद्दे पर बातचीत करने आये थे जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और थोड़ी देर में बहस मार-पिटाई में बदल गई।
पल्लव पोरवाल का कहना है कि, उन्होंने इन दोनों कार्यकर्ताओं की शिकायत जन मोर्चा के जरिये करवाई थी क्योंकि दोनों कार्यकर्ता लोगों को ब्लैकमेल करते हैं। वहीं इस मामले में दोनों कार्यकर्ताओं का कहना है कि, महिदपुर में हो रहे बस स्टैंड के निर्माण में उनकी जेसीबी लगवाने के बदले पल्लव पोरवाल उनसे कमीशन का मांग कर रहा था इसी बात को लेकर विवाद हुआ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।