उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ ने किया हाथी का शिकार
उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ ने किया हाथी का शिकारSocial Media

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ ने किया हाथी का शिकार, शरीर का पिछला हिस्सा गायब

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि,बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर रेंज में एक डेढ़ वर्षीय हाथी का बाघ ने शिकार कर लिया है।

हाइलाइट्स-

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बड़ी खबर आई सामने

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ ने किया हाथी का शिकार

  • शरीर का पिछला हिस्सा गायब

  • अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हाथी के शव को कब्जे में ले लिया

उमरिया, मध्य प्रदेश। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि,बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर रेंज में एक डेढ़ वर्षीय हाथी का बाघ ने शिकार कर लिया है। हाथी की उम्र लगभग दो वर्ष के बीच आंकी गई है।

इसकी जानकारी मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर परिक्षेत्र के चितराव बीट के कक्ष क्रमांक 462 के बडबाह मूडा में सोमवार को गश्ती दल जंगल में गश्त कर रहा था कि, जंगली हाथी का शव गश्ती दल को दिखा।

जानकारी अनुसार, बाघ ने हाथी के छोटे बच्चे पर हमला करके उसके शरीर को खाया भी है। मामले की जानकारी हाथी गश्ती दल को लगी, जिसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हाथी के शव को कब्जे में ले लिया और उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया। घटना की जानकारी देते हुए एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि जंगली हाथी के लगभग डेढ़ साल के बच्चे पर बाघ ने हमला किया था।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बताया कि, पनपथा कोर एरिया के चितराव बीट में जंगली हाथी का शव मिला है। उसके पास बाघ को देखा गया है। शव के आसपास बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। बाघ ने ही जंगली हाथी का शिकार किया है। जंगली हाथी की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष बताई जा रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक एफएस निनामा ने बताया कि, बाघ के द्वारा हाथी का शिकार यह पहला मामला है। हम जांच में जुटे हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com