Union Minister Anurag Singh Thakur Press Conference
Union Minister Anurag Singh Thakur Press ConferenceRE-Bhopal

चाल और चरित्र तो बदले नहीं चेहरा भी वही है- I.N.D.I.A. गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का तंज

Union Minister Anurag Singh Thakur Press Conference: अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, एक समय था जब मध्यप्रदेश में लोग डर के साये में रहते थे। भाजपा की सरकार ने जनता को सुरक्षित माहौल दिया।

हाइलाइट्स :

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश के दौरे पर।

  • मध्यप्रदेश को विकास में बताया नंबर-1

  • कमलनाथ सरकार पर लगया जनहितैषी योजनाओं को रोकने का आरोप।

भोपाल, मध्यप्रदेश। सनातन धर्म को गाली देने में कांग्रेस के नेता पीछे नहीं हट रहे। इनका ठगबंधन बना है, इनके नेताओं का नाम भ्रष्टाचार से जुड़ा है। जो UPA के प्लेटफार्म पर थे वो अपना चेहरा बदलने के लिए एक साथ आये हैं। चाल और चरित्र तो बदले नहीं चेहरा भी वही है। चोला बदलने का काम किया है UPA गठबंधन ने। चोला बदलने से कुछ नहीं होता चेहरे वही नजर आएंगे जिनकी न नीति है और न नियत। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मध्यप्रदेश दौरे के दौरान पत्रकार वार्ता में कही।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, जी-20 भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत के प्रधानमंत्री ने 20 देशों के प्रमुख को एक मंच पर लेन की बधाई। पीएम मोदी के नेतृत्व में G-20 सम्मेलन ऐतिहासिक है। दुनिया भारत को उम्मीद से देखती है। आज जब मैं भारत के दिल मध्यप्रदेश में आया हूँ...इसे 20 साल पहले बीमारू राज्य कहा जाता था। जनता का सही निर्णय प्रदेश को कैसे आगे बढ़ता है...कृषि विकास दर न के बराबर थी आज 18 प्रतिशत है। बजट का आकर 23 हजार करोड़ रुपए था आज 3 लाख करोड़ हो गया। सकल घरेलु उत्पाद में भी वृद्धि हुई है। जिन युवाओं को पता न हो उनके लिए इन आंकड़ों को जानना जरूरी है क्योंकि उन्होंने टूटी-फूंटी सड़कें नहीं देखी।

अनुराग सिंह ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान ने कहा, एक समय था जब मध्यप्रदेश में लोग डर के साये में रहते थे। भाजपा की सरकार ने जनता को सुरक्षित माहौल दिया। 2002 में प्रदेश में टूटी-फूटी सड़कें थी। आज 5 लाख किलोमीटर से अधिक की अच्छी गुणवक्ता वाली सड़क है। पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार खातों में 6 हजार देती है मध्यप्रदेश की सरकार भी अब 6 हजार दे रही है। पहले मध्यप्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे अब 30 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। कमलनाथ सरकार ने इसे रोकने का काम किया। पेंच नहर का निर्माण कांग्रेस ने रोक दिया था भाजपा की सरकार ने इसे शुरू करवाया। हर घर नल से सुविधा की योजना मोदी सरकार ने शुरू की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से एक पत्रकार द्वारा पिछले दिनों हुए सर्वे पर प्रश्न पुछा जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, ये लोग झूठ बोलकर जनता के बीच भ्रम फ़ैलाने का काम करते हैं। ये वही लोग हैं जो ओसामा बिन लादेन को कभी ओसामा जी कहकर सम्बोधित करते थे। ये लोग हिन्दुओं को आतंकवादी कहते थे। सच्चाई यह है कि, जनता ने देखा जब आपदा थी तब ये नेता किस तरह भ्रम फैला रहे थे। भारत के वैज्ञानिकों की काबिलियत पर प्रश्न उठा रहे थे। जो नेता भ्रम फैला रहे थे उन्होंने खुद वैक्सीन लगवाई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co