केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्रीSocial Media

सिंधिया परिवार को कभी कुर्सी की दौड़ में शामिल मत कीजिए: केंद्रीय मंत्री

मध्यप्रदेश: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- सिंधिया परिवार विकास, प्रगति और जन सेवा की ललक के साथ दिन-रात कार्य करता है।

हाइलाइट्स-

  • मैहर में आयोजित चुनावी सभा को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया संबोधित

  • सिंधिया ने कहा कि, माँ शारदा के आशीर्वाद से फिर इस बार भाजपा सरकार

  • मैहर में कांग्रेस पर बरसे ज्योतिरादित्य ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्यप्रदेश। "सिंधिया परिवार को कभी कुर्सी की दौड़ में शामिल मत कीजिए, सिंधिया परिवार विकास, प्रगति और जन सेवा की ललक के साथ दिन-रात कार्य करता है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना काल सहित जो 3 साल कार्य किए हैं, उसी के तहत आज आपका और मेरा मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर बेमिसाल राज्य की श्रेणी में आ गया है" ये बात आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव पर कही है।

मैहर के घंटाघर में आयोजित चुनावी सभा को सिंधिया ने किया संबोधित

बता दें, आज मैहर के घंटाघर में आयोजित चुनावी सभा को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित किया और कहा कि, ये मैहर विंध्य क्षेत्र का भाग है जिससे सिंधिया परिवार का दिल का संबंध हमेशा रहा है। माता शारदा की कृपा रही है। मेरी दादी पूर्व राजमाता ने अपने जीवन के हर महत्वपूर्ण लम्हे में मैहर वाली माता का आशीर्वाद लिया। "माँ शारदा के आशीर्वाद से फिर इस बार भाजपा सरकार"

आज मैहर (जिला सतना) की जनता के समक्ष शामिल हुए और भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत चतुर्वेदी के प्रति जनता के पूर्ण समर्थन का साक्षी बना।

सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, भाजपा के ‘गरीब कल्याण, सुशासन और सेवा’ के संकल्प की सफलता से आज मध्य प्रदेश, देश का No. 1 प्रदेश बन रहा है, 2003 की तुलना में आज प्रदेश में जो बदलाव आया है उससे बहने सशक्त हैं, किसान खुश हैं और युवा प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। साथ ही सिंधिया ने कहा कि, ये कमल के निशान और श्री शिवराज सिंह चौहान जी का प्रताप ही है कि आज मैहर एक जिला बन गया है और यहां माँ शारदा लोक के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

कांग्रेस पर बरसे ज्योतिरादित्य सिंधिया:

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा लोगों के दिलों में है, जबकि कांग्रेस खुद की तुलना सिनेमा के पात्रों से कर रही है। यही कांग्रेस की चाहत है। कांग्रेस चाहे जय या बीरू बने। भाजपा लोगों के दिलों में बसने वाली पार्टी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co