VD शर्मा ने 'यंग इंडिया' कार्यक्रम का किया उद्घाटन
VD शर्मा ने 'यंग इंडिया' कार्यक्रम का किया उद्घाटनSocial Media

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज VD शर्मा ने 'यंग इंडिया' कार्यक्रम का किया उद्घाटन

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज वीडी शर्मा ने यंग इंडिया’ कार्यक्रम की शुरुआत राजधानी भोपाल से की, प्रदेश के सभी जिलों में यंग इंडिया मैराथन का आज से लेकर 31 जनवरी तक आयोजन होगा।

भोपाल, मध्यप्रदेश। स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज मध्यप्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की गयी। ऐसे में आज भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित 'खेलेगा मध्यप्रदेश' अभियान के तहत मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया, इस अवसर पर मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित 'खेलेगा मध्यप्रदेश' अभियान

बता दें, मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर ‘यंग इंडिया’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी जिलों में यंग इंडिया मैराथन का आज से लेकर 31 जनवरी तक आयोजन होगा। वीडी शर्मा ने आज इस कार्यक्रम की शुरुआत राजधानी भोपाल से की।

आज से ‘खेलेगा मध्यप्रदेश’ अभियान की शुरुआत

इस मौके पर VD शर्मा ने कहा कि आज से ‘खेलेगा मध्यप्रदेश’ अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रदेश के एक हजार 70 मंडलों से युवाओं को मैराथन से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय स्वामी विवेकानंद ने भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना देखा था। उस समय के नरेंद्र के सपने को अभी के नरेंद्र पूरा कर रहे हैं। भारत का नाम देश-दुनिया में रोशन हो रहा है, जिसके पीछे युवाओं का सबसे बड़ा योगदान है।

वीडी शर्मा ने कहा कि, स्वामी विवेकानंद जी ने भारत को विश्व गुरू बनाने के संकल्प के साथ देश के युवाओं को आह्वान कर कहा था कि 'उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको'। देश के युवाओं को सशक्त, सक्षम और अपने लक्ष्य के प्रति सदैव अडिग रहने का स्वामी जी का सपना अब साकार हो रहा है। गर्व की बात है कि तब के 'नरेन्द्र' ने संपूर्ण विश्व को भारत की महान संस्कृति से परिचित कराया था और आज के 'नरेन्द्र' हमारे भारत को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूज्य स्वामी जी का विश्वगुरू भारत का सपना पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है।

आज इस महत्वपूर्ण दिवस पर प्रदेश के युवा तरुणाई मिलकर यह संकल्प लें कि अपने मध्यप्रदेश को हर क्षेत्र में सशक्त, सक्षम और समृद्ध बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करेंगे। राष्ट्रीय युवा दिवस की सभी युवा तरुणाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com