कांग्रेस गलती से भी जिस राज्य में आती है, उस राज्य को एक परिवार का "भ्रष्टाचार का ATM" बना देती है: VD शर्मा

मध्यप्रदेश। आज भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद VD शर्मा ने पत्रकारों से संवाद किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
VD Sharma
VD Sharma Social Media
Submitted By :
Priyanka Yadav

हाइलाइट्स-

  • भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से किया संवाद

  • BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा

  • VD शर्मा ने कहा- कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है

भोपाल, मध्य प्रदेश। आज भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद VD शर्मा ने पत्रकारों से संवाद किया, इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा था कि "कांग्रेस अगर किसी चीज की गारंटी है तो वह है भ्रष्टाचार की गारंटी" आज उनकी कही ये बात 100 प्रतिशत सच साबित हुई है।

वीडी शर्मा ने कमलनाथ को कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का ATM बताया

वीडी शर्मा ने कमलनाथ को कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का ATM बताया। वीडी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस गलती से भी जिस राज्य में आती है, उस राज्य को एक परिवार का "भ्रष्टाचार का ATM" बना देती है। कांग्रेस नेता के करीबी आर अंबिकापति के घर इनकम टैक्स के छापे में 42 करोड़ रुपये मिलना, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को दर्शाता है। "कांग्रेस फर्जी गारंटी, झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति करती है! भ्रष्टाचार कांग्रेस के DNA में है। हमने यह कर्नाटक में देखा और अब ये लोग तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी इसी राजनीतिक रणनीति का उपयोग करना चाहते हैं"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- दुर्भाग्य की बात है कि 15 माह की कमलनाथ सरकार में महिलाओं समेत गरीबों को उनका अधिकार देने वाली भाजपा सरकार की योजनाओं को षड्यंत्रपूर्वक बंद कर दिया था। भाजपा सरकार ने पुन: उन सभी योजनाओं को शुरु किया तो आज सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को हो रही है। केवल चुनाव में मध्यप्रदेश आने वाले राहुल-प्रियंका और करप्शननाथ जनता को जवाब दें कि लाड़ली बहना योजना से कांग्रेस को क्यों तकलीफ हो रही है? हमारी लाड़ली बहनें और प्रदेश की जनता मिस्टर बंटाधार व करप्शननाथ को उनके षड्यंत्रों और कुकर्मो का कड़ा जवाब इस विधानसभा चुनाव में अवश्य देगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co