VD Sharma Press Conference: कांग्रेसी सिर्फ झूठ और छल-कपट करके जनता को गुमराह करना जानते हैं: वीडी शर्मा

VD Sharma Press Conference: आज कटनी के मुड़वारा में आयोजित VD शर्मा की पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर जमकर तंज कसा और कहा- कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं से छल किया।
VD Sharma Press Conference
VD Sharma Press ConferenceSocial Media
Submitted By :
Priyanka Yadav

हाइलाइट्स-

  • कटनी के मुड़वारा में आयोजित VD शर्मा की पत्रकार वार्ता

  • BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा

  • वीडी शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं से छल किया

VD Sharma Press Conference: आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद VD शर्मा ने कटनी के मुड़वारा में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा और कहा- कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं से छल किया। कांग्रेसी सिर्फ झूठ और छल-कपट करके जनता को गुमराह करना जानते हैं। दिग्विजय सिंह फर्जी सर्वे का फेक ट्वीट करके भ्रम फैला रहे हैं और प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के झूठ को अब जनता पहचान चुकी है और वह इसका जवाब चुनाव में देगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कटनी के मुड़वारा में पत्रकार वार्ता

कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं से छल किया: VD शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद VD शर्मा ने कहा कि, राहुल गांधी और कमलनाथ ने कर्जमाफी को झूठा वादा करके किसानों को डिफाल्टर बना दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने 22 हजार करोड़ रुपये बैंक में जमा करके डिफाल्टर किसानों को नॉन-डिफाल्टर बनाया है। कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं से छल किया।

वीडी शर्मा ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष पाँच जन आशीर्वाद यात्राएं पूरे प्रदेश में निकाली हैं। ये सभी यात्राएं पाँचों अलग-अलग संभागों में सफलता पूर्वक निकल रही हैं। यात्राओं का मूल उद्देश्य भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लेना है। जनजातीय क्षेत्रों में भी भाजपा को ऐतिहासिक जन समर्थन मिल रहा है।

हमारे विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत अब तक 11 लाख 43 हजार लोग मिस्ड कॉल के माध्यम से जुड़े चुके हैं, हमारा लक्ष्य 40 लाख नए सदस्य बनाना है। पाँचों यात्राओं का विधिवत समापन 25 सितंबर 2023 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भोपाल में होने वाले "कार्यकर्ता महाकुंभ" में होगा। कार्यकर्ता महाकुंभ को दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगे। जन आशीर्वाद यात्राओं में मिल रहा जन समर्थन स्पष्ट कर रहा है कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co