सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को कार्यसमिति से हटाया
सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को कार्यसमिति से हटायाSudha Choubey - RE

वीडी शर्मा ने सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को कार्यसमिति से हटाया, कांग्रेस ने कसा तंज

BJP ने चुनाव से पहले पार्टी अनुशासन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति से बाहर कर दिया है।

MP News: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी अनुशासन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति से बाहर कर दिया है। बता दें, सुशील तिवारी ने बीते दिनों एक पत्र शेयर किया था, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के किसी महिला नेत्री के घर आने-जाने का जिक्र किया गया था। वहीं, सुशील तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति से बाहर किए जाने को लेकर मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर तंज कसा है।

कांग्रेस पार्टी ने कही यह बात:

सुशील तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति से बाहर किए जाने को लेकर मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर तंज कसा है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "मध्यप्रदेश बीजेपी में अंदरूनी फूट चरम पर। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के करीबी एवं सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति से बाहर किया।"

कांग्रेस ने आगे कहा कि, "सुशील तिवारी ने बीते दिनों एक पत्र शेयर किया था, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी के किसी महिला नेत्री के घर आने-जाने और शराबखोरी करने का जिक्र था। जिनका चरित्र ही सही नहीं है, वो संगठन के अध्यक्ष बने बैठे हैं। "भाजपा नेताओं से मध्यप्रदेश बचाओ।"

बता दें कि, मध्य प्रदेश बीजेपी पिछले दो दिनों से कार्यकर्ताओं से हुई अनुशासनहीनता मामले में बैठक कर रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ये बैठक का नेतृत्व कर रहे हैं। 26 सदस्यीय इस बैठक में सुशील तिवारी के अलावा जबलपुर के पूर्व विधायक हरेंद्र जीत सिंह बब्बू और सांसद केपी यादव समेत अन्य के बयान को लेकर चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि, बैठक में भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सागर महापौर संगीता तिवारी के पति सुशील तिवारी द्वारा शेयर किए गए मैसेज को लेकर आपत्ति जताई। वीडी शर्मा उन्हें पार्टी से निष्कासित करना चाहते थे। हालांकि, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की दखल के कारण सिर्फ कार्यसमिति से बाहर किया है। इससे पहले तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। डा. तिवारी ने इसका जवाब भी दिया, लेकिन इस जवाब से प्रदेश अध्यक्ष संतुष्ट नहीं हुए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co