भिंड में गरजे वीडी शर्मा
भिंड में गरजे वीडी शर्माSocial Media

भिंड में गरजे वीडी शर्मा, बोले- आखिर राम मंदिर से कांग्रेस नेताओं को इतनी चिढ़ क्यों है

Madhya Pradesh Election 2023: भिंड में वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, राम मंदिर के होर्डिंग का कांग्रेस विरोध कर रही है।

हाइलाइट्स :

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भिंड विधानसभा के नयागांव में जनसभा को संबोधित किया

  • इस दौरान विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा

  • वीडी शर्मा बोले- राम मंदिर के होर्डिंग का कांग्रेस विरोध कर रही है

Madhya Pradesh Election 2023: आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भिंड विधानसभा के नयागांव में केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र कुशवाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए वीडी शर्मा ने कहा

भिंड में वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, जिस कांग्रेस ने शुरुआत से ही भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किये और राम मंदिर निर्माण का विरोध कर भाजपा की प्रतिबद्धता का मजाक बनाया था, दुर्भाग्य की बात है कि राम मंदिर के होर्डिंग का कांग्रेस विरोध कर रही है। आखिर राममंदिर से कांग्रेस नेताओं को इतनी चिढ़ क्यों है।

भाजपा को प्रत्येक बूथ पर भारी मतों से विजयी बनाकर PM के हाथ मजबूत करें: वीडी शर्मा

आज वीडी शर्मा ने कहा कि, मेरा भिण्ड विधानसभा की जनता से निवेदन है कि धर्म, देश और जनविरोधी कांग्रेसियों को इस विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से करारा जवाब दें। भाजपा को प्रत्येक बूथ पर भारी मतों से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करें।

इसके बाद वीडी शर्मा ने सेवढ़ा विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनहितैषी योजनाओं से देश के करोड़ों गरीबों के अपने साकार हुए हैं वहीं, हमारा देश एवं मध्यप्रदेश भी स्वर्णिम पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

वीडी शर्मा ने कहा कि, भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल होता है, हमारे बूथ कार्यकर्तागण एक प्रत्याशी के रूप में परिश्रम कर अपने बूथ विजय के संकल्प को साकार करते हैं। पूर्ण विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सेवढ़ा विधानसभा में भाजपा प्रत्येक बूथ पर प्रचण्ड बहुमत से जीतेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co