धार के गंधवानी में आयोजित "जनजातीय सम्मेलन"
धार के गंधवानी में आयोजित "जनजातीय सम्मेलन" Social Media

आज कांग्रेस जनजातीय वर्ग की हितैषी होने का झूठा नाटक कर रही है: वीडी शर्मा

धार, मध्यप्रदेश : धार जिले के गंधवानी में आयोजित "जनजातीय सम्मेलन" में वीडी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस नेता देश को जवाब दें कि उन्होंने जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए आखिर क्या किया है?

धार, मध्यप्रदेश। धार जिले के गंधवानी में आयोजित "जनजातीय सम्मेलन" में भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा शामिल हुए है। इस सम्मेलन में वीडी शर्मा ने कहा कि, कांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा गौरव यात्रा के माध्यम से भाजपा द्वारा जनजातीय वर्ग में पेसा एक्ट कानून को लेकर जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है। ये कानून हमारे जनजातीय वर्ग को अधिकार संपन्न बनाता है।

धार में "जनजातीय सम्मेलन"

जनजातीय वर्ग के सम्मान और उनके उत्थान के लिए भाजपा संकल्पित है: वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा कि, जनजातीय वर्ग के सम्मान और उनके उत्थान के लिए भाजपा संकल्पित है। इस वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए भाजपा सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री ने देशभर में जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ किया। भगवान बिरसा मुंडा, क्रांतिसूर्य टंट्या मामा, रानी दुर्गावती, राजा शंकरशाह व रघुनाथ शाह जैसे जनजातीय महानायकों ने हमारी संस्कृति व मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है।आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सारा देश इन महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है।

कांग्रेस पर वीडी शर्मा ने कसा तंज :

वहीं, भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस ने जनजातीय वर्ग को केवल वोटबैंक मानाको। आज कांग्रेस जनजातीय वर्ग की हितैषी होने का झूठा नाटक कर रही है। कांग्रेस नेता देश को जवाब दें कि उन्होंने जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए आखिर क्या किया है? आगे शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के रूप में देश को पहली बार जनजातीय महिला राष्ट्रपति मिला है। कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा कि कोई जनजातीय वर्ग से भी कोई राष्ट्रपति बन सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co