VD शर्मा का बयान
VD शर्मा का बयान Social Media

पीएम के नेतृत्व में देश के हर गरीब का अपने पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा: VD शर्मा

मध्यप्रदेश: धार में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर वीडी शर्मा ने कहा कि, भाजपा सरकार में डही नगर के नागरिकों को नर्मदा माँ का जल घर पर सुलभ हो रहा है।

मध्यप्रदेश। धार में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, डही नगर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं और 15 पार्षद प्रत्याशियों से मेरा आह्वान है कि सभी मिलकर यह संकल्प लें कि प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोटशेयर के साथ भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे। मध्यप्रदेश में संपन्न हुए नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में जनता जनार्दन ने भाजपा पर अपना भरोसा कायम रखा है, क्योंकि भाजपा ने मध्यप्रदेश के नगरों और ग्रामों का विकास किया है।

धार में कार्यकर्ता सम्मेलन:

सरकार में डही नगर के नागरिकों को नर्मदा माँ का जल घर पर सुलभ हो रहा: VD शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा कि, डही के सम्माननीय नागरिक यह बेहतर तरीके से जानते हैं कि दिग्विजय सिंह के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार में नागरिक मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित थे। मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यहां विकास के नये आयाम स्थापित हुए। भाजपा सरकार में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ ही उन ग्रामों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से कार्य हुए। भाजपा सरकार में डही नगर के नागरिकों को नर्मदा माँ का जल घर पर सुलभ हो रहा है।

आगे भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के हर गरीब का अपने पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। उज्जवला योजना के माध्यम से ग्रामीण माता-बहनों को धुएँ से मुक्ति मिली है। आयुष्मान भारत योजना से हर गरीब को 5 लाख रूपए तक का इलाज सुलभ हो रहा है, डही के नागरिकों से मेरा आग्रह है कि आपके घर कांग्रेसी या उसके सहयोगी वोट मांगने आये तो पूछियेगा कि आज़ादी के बाद इतनें वर्षों तक कांग्रेस सरकार रही, उन्होंने गरीबों के हित के लिए क्या किया? गरीबों की समस्याओं का कांग्रेस ने क्यों समाधान नहीं किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com