VD शर्मा का बयान
VD शर्मा का बयानSocial Media

VD शर्मा ने बयान देते हुए कहा- MP में 19 विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर की क्रॉस वोटिंग

भोपाल, मध्यप्रदेश : वीडी शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में 19 विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर क्रॉस वोटिंग करके भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय पर भरोसा जताया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। विष्णुदत्त शर्मा (VD शर्मा) ने बयान देते हुए विधायकों के द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट करने वाले विधायकों पर खुशी जताई है। वीडी शर्मा ने कहा- राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के दौरान प्रदेश के 19 विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर क्रॉस वोटिंग कर भाजपा नेतृत्व के निर्णय पर भरोसा जताया है।

वीडी शर्मा ने किया ट्वीट :

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा- मध्यप्रदेश में 19 विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर क्रॉस वोटिंग करके भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय पर भरोसा जताया है। कमलनाथ यदि जनजातीय विरोधी नहीं हैं तो जनता को बताएं, क्या वे भी क्रॉस वोटिंग करने वाले 19 विधायकों में शामिल हैं।

जनजातीय वर्ग की महिला को देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचाने का काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। इस निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय गृहमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।

वीडी शर्मा

19 विधायकों ने जनजातीय वर्ग की बहन द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस वोटिंग की : शर्मा

आगे वीडी शर्मा ने कहा कि, मप्र में ऐतिहासिक राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है, 19 विधायकों ने जनजातीय वर्ग की बहन द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस वोटिंग की है, उनको धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस का जनजातीय विरोधी चेहरा सामने आया है, इसकी मैं कड़ी आलोचना करता हूं।

बताते चलें कि, राष्ट्रपति चुनाव में मध्य प्रदेश के विधायकों की क्रॉस वोटिंग का मुद्दा प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां इस मामले में बीजेपी नेता खुशी जता रहे हैं तो कांग्रेस ने कार्रवाई करने की बात कही है। इससे पहले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर जमकर तंज कसा था।

VD शर्मा का बयान
कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दे देना चाहिए इस्तीफा, नरोत्तम मिश्रा का बयान

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com