बीजेपी बूथ विस्तारक अभियान 2.0
बीजेपी बूथ विस्तारक अभियान 2.0Social Media

'चलो बूथ की ओर' नारे के साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ता 14 से 24 तक पहुंचेंगे बूथों पर: VD शर्मा

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी बीजेपी बूथ विस्तारक अभियान 2.0 शुरू करने जा रही है, ऐसे में बूथ विस्तारक योजना - 2.0 के तहत चलो बूथ की ओर नारा दिया गया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आगामी चुनाव से पहले मध्यप्रदेश बीजेपी बूथ विस्तारक अभियान 2.0 शुरू करने जा रही है। मध्यप्रदेश बीजेपी बूथ विस्तारक अभियान 14 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (V. D. Sharma) ने बयान जारी कर ये बात कही है।

इस अभियान के तहत 14 से 24 तक हर बूथ पर पहुंचेगी भाजपा:

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज बताया कि, बूथ विस्तारक योजना- 2.0 के तहत चलो बूथ की ओर नारा दिया गया है और आगामी 14 से 24 मार्च के बीच पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बूथों पर पहुंचेंगे। VD शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि बूथ विस्तारक अभियान के दूसरे भाग के तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ता 14 से 24 तक बूथों पर पहुंचेंगे।

इस अभियान में होंगे शामिल सीएम समेत ये नेता...

इसी क्रम में मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज, कैबिनेट के मंत्री, वरिष्ठ नेता, मंडल और जिले के पदाधिकारी सभी इस अभियान का हिस्सा होंगे।

उन्होंने बताया कि लगभग 12 हजार के आसपास शक्ति केंद्र हैं, उन पर पांच लोगों की टोली बनाई गई है। लगभग 12 हजार विस्तारक पूरे 10 दिन उस शक्ति केंद्र पर रहकर काम करेंगे।उन्होंने बताया कि बूथ पर हितग्राही इंचार्ज बनाने का भी काम हो रहा है। एक महिला प्रमुख भी बूथ पर होगी, साथ ही युवा प्रमुख, सामाजिक श्रेणी के प्रमुख, प्रभावी मतदाता भी समिति के अंदर होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पन्ना समिति में 33 फीसदी महिलाओं को जोड़ना भी पार्टी का प्रयास है। यह भी इस अभियान में होगा।

वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कही ये बात:

वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि, बूथ सशक्तिकरण को लेकर बूथ विस्तारक अभियान-2 के तहत 14 मार्च से 24 मार्च 2023 तक भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश का नेतृत्व और सभी कार्यकर्ता 'चलो बूथ की ओर' नारे के साथ बूथों पर होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com