VD शर्मा का बयान
VD शर्मा का बयानSocial Media

विकास यात्रा के अंतर्गत गरीब कल्याण की योजनाओं से वंचित हितग्राहियों का होगा रजिस्ट्रेशन: VD शर्मा

भोपाल, मध्यप्रदेश: वीडी शर्मा ने बयान देते कहा कि, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 5 फरवरी संत रविदास की जयंती से लेकर 25 फरवरी तक BJP सरकार द्वारा विकास यात्रा निकाली जाएगी।

भोपाल, मध्यप्रदेश: बीजेपी की विकास यात्रा 5 फरवरी से 20 फरवरी तक प्रदेश भर में निकाली जाएगी, ऐसे में बीजेपी ने विकास यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, आज मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने BJP प्रदेश कार्यालय भोपाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और BJP की विकास समेत कई मुद्दों को लेकर बयान दिया है।

भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित

25 फरवरी तक BJP सरकार द्वारा विकास यात्रा निकाली जाएगी: VD शर्मा

भाजपा की विकास यात्रा पर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 5 फरवरी संत रविदास जी की जयंती से लेकर 25 फरवरी तक BJP सरकार द्वारा विकास यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के अंतर्गत गरीब कल्याण की योजनाओं से वंचित हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन होगा।

प्रदेश भर में 5 फरवरी से 20 फरवरी तक विकास यात्रा निकाली जाएगी

बता दें, 5 फरवरी से 20 फरवरी तक प्रदेश भर में विकास यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में शिवराज सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का बखान किया जाएगा। इसके साथ ही 15 महीने की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में जिन योजनाओं पर ब्रेक लग गया था, उसके बारे में भी बीजेपी के नेता मुखर होकर जनता के बीच जानकारी देंगे।

VD शर्मा का बयान
MP News: भाजपा की विकास यात्रा संत रविदास की जयंती से होगी प्रारंभ, सीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

आगे वीडी शर्मा ने कहा कि, भाजपा कार्यालय में आगामी 24 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके पश्चात् 26 जनवरी को जिला व 27 जनवरी को मंडल एवं 28 जनवरी को शक्ति केन्द्र की बैठक संपन्न होगी। वहीं 29 जनवरी को प्रदेश के कई बूथों पर पीएम मोदी का Mann Ki Baat कार्यक्रम सुना जाएगा।

उन्होने कहा कि, पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में भारत सशक्त और समृद्ध हो रहा है। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में उनका सतत् मार्गदर्शन देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में संपन्न हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिला, इस दौरान G20 बैठकों की तैयारियों व ‘डबल इंजन राजग सरकारों की अटूट निष्ठा का विषय गरीब कल्याण’ पर चर्चा हुई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com