भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्षSocial Media

भाजपा की सरकार बनेगी... विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी: VD शर्मा

भोपाल, मध्यप्रदेश।आज वीडी शर्मा ने कहा- "मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं... भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता और संगठन चुनावी तैयारियों में जुटा है। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार बनेगी...

हाइलाइट्स-

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का सामने आया बड़ा बयान

  • VD शर्मा ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार बनेगी

  • भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता और संगठन चुनावी तैयारियों में जुटा

भोपाल, मध्यप्रदेश। "मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं... भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता और संगठन चुनावी तैयारियों में जुटा है। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार बनेगी... विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी" ये बात आज प्रदेश चुनाव की घोषणा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कही है।

VD शर्मा ने कहा कि, मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव का एलान हो चुका है। हमारे बूथ कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के संकल्प के साथ BJP को प्रचण्ड बहुमत दिलाने के लिए लगातार परिश्रम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का समर्पण भाजपा की विजय सुनिश्चित करेगा। पूर्ण विश्वास है कि पीएम के नेतृत्व में केन्द्र व सीएम के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार की गरीब कल्याण की नीतियों और हमारे संगठन तंत्र तथा बूथ कार्यकर्ताओँ के बल पर इस विधानसभा चुनाव में जीत का इतिहास रचेंगे।

यह चुनाव गरीबों का कल्याण और विकास करने वालों तथा झूठ बोलकर छल-कपट करने वालों के बीच है। आगामी चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।

VD शर्मा

आगे, वीडी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस के समय बीमारू कहा जाने वाला मध्यप्रदेश BJP सरकार में विकसित होकर स्वर्णिम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। इस चुनाव में "विकास और गरीब कल्याण" भाजपा का मुद्दा है। सनातन और धर्म हमारे मन में है, सनातन पर आक्रमण व धर्म का अपमान करने वालों को जनता और भाजपा दोनो जवाब देंगे। वही, वीडी शर्मा बोले- प्रदेश सरकार द्वारा मेरे संसदीय क्षेत्र Khajuraho Loksabha के पन्ना व कटनी में मेडिकल कॉलेज की सौगात दी गई हैं। पीएम, केन्द्रीय मंत्री एवं सीएम का धन्यवाद व क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co