प्रदेशभर के सभी कारसेवकों को भगवान श्री रामलला के दर्शन कराने अयोध्या लेकर जाएगी भाजपा: VD शर्मा

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज भोपाल के कोलार में कार सेवक अचल सिंह का सम्मान करते हुए वीडी शर्मा ने कहा- भाजपा कारसेवकों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराएगी।
VD शर्मा
VD शर्माSocial Media

हाइलाइट्स :

  • भोपाल के कारसेवक अंचल सिंह का सम्मान करने वीडी शर्मा उनके गांव थुआखेड़ा कोलार पहुंचे।

  • इस दौरान VD शर्मा ने घोषणा की- भाजपा कारसेवकों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराएगी

भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल के कोलार में कार सेवक अचल सिंह का सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि, पार्टी कारसेवकों को परिवार सहित अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन कराएगी। बता दें, आज वीडी शर्मा भोपाल के कारसेवक अंचल सिंह का सम्मान करने उनके गांव थुआखेड़ा कोलार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ये घोषणा की है।

1992 में उस ढांचे को मिटाने में कारसेवकों का योगदान रहा है:

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि, आज हमने तय किया है कि अंचल सिंह जैसे प्रदेशभर के सभी कारसेवकों को भगवान श्री रामलला के दर्शन कराने भाजपा अयोध्या लेकर जाएगी। उनका सौभाग्य है कि वे रामलला की कारसेवा में गए एक कारसेवक से मिल रहे हैं। 1992 में उस ढांचे को मिटाने में कारसेवकों का योगदान रहा है।

कारसेवकों ने कहा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वही बनायेंगे, आज मंदिर वहीं बना हैं। कारसेवकों का वह संकल्प कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा होने जा रहा है। अंचल सिंह विवादित ढांचे पर चढ़े और वहां से गिरे, जिसके बाद वे अब चल-फिर नहीं सकते हैं। भाजपा उन्हें रामलला के दर्शन करवाने ले जाएगी।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में असंख्य कारसेवकों का संघर्ष-परिश्रम अविस्मरणीय है: शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में असंख्य कारसेवकों का संघर्ष और परिश्रम अविस्मरणीय है। कारसेवकों के बलिदाल का ही प्रतिफल है कि अयोध्या जी में भव्य श्रीराम मंदिर बनकर तैयार है। ऐसे ही कारसेवक श्री अंचल सिंह जी के भोपाल स्थित आवास पहुँचकर उन्हें सम्मानित किया। वर्ष 1992 में हुए श्रीराम मंदिर आंदोलन में श्री अंचल सिंह जी गंभीर रूप से चोटिल हुए थे, जिसके कारण वे कभी चल नहीं सके। भगवान श्रीराम के ऐसे भक्त को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com