VD शर्मा ने बयान देते हुए कांग्रेस को घेरा
VD शर्मा ने बयान देते हुए कांग्रेस को घेराPriyanka Yadav-RE

केवल एक परिवार तक सीमित रहे कांग्रेस नेता, उन्हें भारतीय संस्कृति और संस्कारों का ज्ञान नहीं है: VD शर्मा

भोपाल, मध्यप्रदेश: VD शर्मा ने बयान देते हुए कांग्रेस को घेरा और कहा- आतंकवादियों का समर्थन करने वाले, भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाने वाले तपस्वी नहीं हो सकते।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बयान देते हुए कांग्रेस को घेरा और कहा- कांग्रेस ने बेरोजगार को भत्ता देने और किसानों को कर्जमाफी का झूठा वादा कर उनके साथ छल किया। मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में भाजपा सरकार कांग्रेस के छल से डिफाल्टर हुए किसानों की कर्जमाफी का वादा निभा रही है।

वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा-

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि, कांग्रेस के नेता केवल एक परिवार तक सीमित रहे , उन्हें भारतीय संस्कृति और संस्कारों का ज्ञान नहीं है। आतंकवादियों का समर्थन करने वाले, भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाने वाले तपस्वी नहीं हो सकते। देश तपस्वियों की परिभाषा को बेहतर जानता है।

दुर्भाग्य की बात है कि तुष्टिकरण की नीति अपनाकर आतंकियों का समर्थन करना ही दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेताओं की तपस्या है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ऐसी समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ सख्त है।

वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि, शासकीय स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं के बीच पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए मेडिकल की सीटों में 5% सीटों का आरक्षण देने का मुख्यमंत्री का निर्णय अभिनंदनीय है। वही, वीडी शर्मा बोले- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गौवंश को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा प्रदान के लिए सभी विकासखण्डों के लिए आपात एंबुलेन्स की शुरुआत की है। हमारी सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

गौवंश के संरक्षण के लिए हमारी सरकार द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। गौवंश की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा कई अहम नीतियों का निर्माण किया गया है।

वीडी शर्मा

आगे वीडी शर्मा ने कहा कि, प्रसन्नता का विषय है कि, प्रदेश के सभी विकासखण्डों के लिए 406 एंबुलेन्स का आज शुभारंभ हुआ है। इस पहल से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पीड़ा के समय गौवंश व अन्य पशुओं को चिकित्सा सुविधा सुलभ हो सकेगी। इस निर्णय के लिए सीएम शिवराज के नेतृत्व में भाजपा सरकार का अभिनंदन।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co