मतदान के बाद VD शर्मा ने कहा
मतदान के बाद VD शर्मा ने कहाSocial Media

कांग्रेस अपनी हार की खीझ के कारण गुंडागर्दी कर मतदान बाधित करने की कर रही कोशिश: VD शर्मा

MP Election 2023: मतदान के बाद VD शर्मा ने कहा- कमलनाथ छिंदवाड़ा में और दिग्विजय सिंह के बेटे राघोगढ़ में हार रहे हैं इसलिए कांग्रेस के लोग हार की खीझ में चुनाव बाधित करने की कोशिश कर रहे है।

हाइलाइट्स :

  • मतदान के बाद भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष VD शर्मा ने दिया बयान

  • VD शर्मा बोले- हार की खीझ में चुनाव बाधित करने की कोशिश कर रहे कांग्रेस के लोग

  • वही, VD शर्मा ने दावा किया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है

MP Election 2023: "कमलनाथ छिंदवाड़ा में और दिग्विजय सिंह के बेटे राघोगढ़ में हार रहे हैं इसलिए अपनी खीझ निकालने के लिए कांग्रेसी गुंडागर्दी कर मतदान में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। ये बात आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मतदान के बाद कही है।

कांग्रेस अपनी मूल, अपराधीकरण की प्रवृत्ति पर उतर आई: VD शर्मा

VD शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस अपनी मूल, अपराधीकरण की प्रवृत्ति पर उतर आई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं होने दी है। चाहे दिमनी हो, खजुराहो हो या सीधी हो। कांग्रेस के लोग मतदान में व्यवधान डालने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस से अपराधी प्रवृत्ति के लोग चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी अपनी हार की खीझ के कारण ऐसे काम कर रही है।

बता दें सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक मतदान केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिसकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त मुरैना जिले के दिमनी से दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद मतदान में व्यवधान की खबरें सामने आई थीं। VD शर्मा इसी सब पर प्रतिक्रिया दे रहे।

भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है: वीडी शर्मा

वही आगे भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दावा किया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है। साथ ही कहा है कि, सभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से अपील है कि अनुशासन के साथ अधिक से अधिक मतदान कराएं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co