वीडी शर्मा का बयान- अपराधियों को दिग्विजय सिंह द्वारा दिया जा रहा है खुला संरक्षण

भोपाल, मध्यप्रदेश : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि, दिग्गी जैसे लोग योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश में शांति का वातावरण बिगाड़ने का काम कर रहे है।
वीडी शर्मा का बयान
वीडी शर्मा का बयानSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी के गुना में देर रात हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर प्रदेशभर में हड़कंप मचा हुआ है, इस घटना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं के बयान सामने आ रहे है। इस बीच अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान देते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर ये बड़ा आरोप लगाया है।

गुना की घटना पर सियासत गरम :

बता दें, गुना की घटना पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के शिवराज सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद अब बीजेपी ने भी पलटवार कर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के आरोपियों से संबंध होने और उनको संरक्षण देने का आरोप लगाया है। वीडी शर्मा ने बयान देते हुए कहा- स्थानीय लोगों के अनुसार राघौगढ़ किले से लगे बुधौलिया गांव में अपराधियों को दिग्विजय सिंह द्वारा खुला संरक्षण दिया जा रहा है। दिग्विजय सिंह इस बात का जवाब दें कि इन दुर्दांत अपराधियों के साथ उनका क्या सम्बन्ध है!

दिग्विजय सिंह जैसे लोग योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश में शांति का वातावरण बिगाड़ने का काम कर रहे है, ऐसे लोगो को सरकार नही छोड़ेगी।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के इन नेताओं ने दिए थे बयान

बता दें, इससे पहले इस घटना पर कमलनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए, साथ ही नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने घटना पर कहा कि यह शिवराज नहीं गुंडाराज का प्रमाण है। उन्होंने गृहमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी पुलिस से जांच कर अपराधिकयों को कड़ी से कड़ी सजा देने को कहा था।

वीडी शर्मा का बयान
गुना की घटना पर कांग्रेस का बयान- 'शांति का टापू कहे जानेवाला MP अब अपराधियों का गढ़ है'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com