वीडी शर्मा का बड़ा बयान
वीडी शर्मा का बड़ा बयानSocial Media

भगवान श्रीराम का विरोध त्रेतायुग में रावण ने किया था तो वहीं अब कलियुग में कांग्रेस कर रही: VD शर्मा

MP: आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि "दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री को लेकर "हिंदू विरोधी एंबेसडर" मि. बंटाधार ने ट्वीट करके पुनः अपनी सनातन विरोधी और कुत्सित मानसिकता को उजागर किया है।

हाइलाइट्स :

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का सामने आया बड़ा बयान

  • वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला

  • दिग्विजय सिंह के प्रधानमंत्री को रावण बताने पर भाजपा ने पलटवार किया

भोपाल, मध्यप्रदेश। "दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री को लेकर "हिंदू विरोधी एंबेसडर" मि. बंटाधार ने ट्वीट करके पुनः अपनी सनातन विरोधी और कुत्सित मानसिकता को उजागर किया है। भगवान श्रीराम का विरोध त्रेतायुग में रावण ने किया था तो वहीं अब कलियुग में कांग्रेस कर रही है" यह बात रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करने के दौरान कही है।

दिग्विजय के प्रधानमंत्री को रावण बताने पर पलटवार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला, उन्होंने कहा कि, बड़ा दुर्भाग्य है कि भारत के अंदर हिंदू विरोधी एंबेसडर मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण बताने का प्रयास किया है। यह दिग्विजय सिंह की घोर देश विरोधी, हिंदू और सनातन विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

हिन्दू आतंकवाद के मिथक को दिग्विजय ने जन्म दिया

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मिस्टर बंटाढ़ार दिग्विजय सिंह ने ही हिन्दू आतंकवाद के मिथक को जन्म दिया है और प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारा था। ये हमेशा हिन्दुत्व को नीचा दिखाने वाले लोग हैं। गुजरात के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को रावण कहा था, जिसका गुजरात की जनता जवाब दे चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि, समूचा देश जनता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन के स्वाभिमान को पुनः जागृत किया है। भव्य राम मंदिर का निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, काशी कोरिडोर, महाकाल लोक की भव्यता को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। इसलिए आए दिन कांग्रेस के बड़बोले नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी विरोध में अंधा विपक्ष देश का भी विरोध करने से पीछे नहीं हटता।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co