प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ मामले में वीडी शर्मा ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

पंजाब में पिछलें दिनों पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के विरोध में भाजपा के युवा मोर्चा एवं अजा मोर्चा ने प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में मानव श्रृंखला एवं मौन धरना देकर विरोध दर्ज कराया।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ मामले में वीडी शर्मा ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ मामले में वीडी शर्मा ने सोनिया गांधी पर साधा निशानाSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। पंजाब में पिछलें दिनों पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के विरोध में भाजपा के युवा मोर्चा एवं अजा मोर्चा ने सोमवार को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में मानव श्रृंखला एवं मौन धरना देकर विरोध दर्ज कराया। राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इसें पंजाब सरकार द्वारा सोनिया गांधी के इशारे पर किया कृत्य बताया है।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के साथ पंजाब सरकार द्वारा सोनिया गांधी के इशारे पर जिस तरीके से खिलवाड़ किया गया है, वह लोकतंत्र की मर्यादाओं को शर्मसार करने वाली घटना है। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। समाज का हर वर्ग और जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चा. प्रकोष्ठ मौन धरना, मानव श्रृंखला बनाकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। वहीं हर समाज वर्ग प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए कामना कर रहा है।

प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है देश का नौजवान :

युवा मोर्चा द्वारा राजधानी भोपाल में 7 नं स्थित सुभाष प्रतिमा से नूतन कालेज तक मानव श्रृंखला बना कर पंजाब सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा मानव श्रृंखला में शामिल हुए। श्री शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश की जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री बने हैं। जनता का अथाह विश्वास प्रधानमंत्री पर है। कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से घबराई हुई है। श्री शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा की गई इस कायराना हरकत से देश के युवाओं में आक्रोश है। आज हजारों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और नौजवानों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री को ताकत देने और उनके हाथ मजबूत करने का काम किया है।

मानव श्रृंखला में ये हुए शामिल :

प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, महामंत्री कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, विधायक कृष्णा गौर, जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, रविन्द्र यति, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत सिंह चौहान, भक्ति शर्मा, मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार सहित मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला में शामिल होकर विरोध दर्ज किया।

अजा मोर्चा के मौन धरने में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष :

पंजाब सरकार की कांग्रेस सरकार की सदबुद्धि के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदेश के सभी जिलों में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष 2 घंटे मौन धरना देकर विरोध दर्ज किया। भोपाल में बोर्ड आफिस चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष हुए मौन धरने में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य शामिल हुए। मौन धरने में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामन मालवीय, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, पार्टी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी सहित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com