VD Sharma Taunt on Priyanka Gandhi MP Visit
VD Sharma Taunt on Priyanka Gandhi MP VisitRE

प्रियंका गांधी के दौरे पर वीडी शर्मा का तंज, कहा-करप्शन नाथ और Mr. बंटाधार ने प्रियंका को भी झूठा साबित किया

VD Sharma Taunt on Priyanka Gandhi MP Visit: यह बात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही है।

हाइलाइट्स

  • महात्मा गाँधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन।

  • प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

  • वीडी शर्मा ने कहा- लड़की हूं लड़ सकती हूं का अभियान भी राहुल और प्रियंका की तरह झूठा निकला।

VD Sharma Taunt on Priyanka Gandhi MP Visit: भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रियंका ग्वालियर आई थी, कांग्रेस के नेताओं ने उनकी भद्द पिटवा दी। आरोपों की लिस्ट का दावा और लिस्ट ही गुमा दी। करप्शन नाथ और मिस्टर बंटाधार ने प्रियंका को भी झूठा साबित कर दिया। राहुल गांधी तो पहले से ही झूठे साबित हो चुके हैं। यह बात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही है।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, चुनाव में राहुल गांधी और करप्शन नाथ जो वादे किए थे वह एक भी पूरा नहीं कर पाए। राहुल हो या प्रियंका दोनों ही जनता के साथ खड़े होने के काबिल नहीं बचे, इसलिए चुपचाप आते हैं और भाग जाते हैं। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा की है।

वीडी शर्मा ने सभी से अपील की है कि, खादी की संबल और ताकत के लिए कोई न कोई खादी सामान उद्योग से खरीदें। वहीं स्वच्छता का भी संकल्प दिलाया। 1अक्टूबर को पीएम मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पीएम मोदी ने गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में उतारा। भारत की तस्वीर गांधी जी के विचारों से पीएम मोदी ने बदली।

वीडी शर्मा ने दिलाया संकल्प
वीडी शर्मा ने दिलाया संकल्प RE

खेल मंत्री यशोधरा सिंधिया के चुनाव नहीं लड़ने पर भी वीडी शर्मा ने कहा कि, यशोधरा जी हमारी वरिष्ठ नेता है, उन्हें चौथी बार कोविड हुआ। उन्होंने बीजेपी नेतृत्व से अनुरोध कर कहा कि अभी स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा है, इस बार का चुनाव नहीं लड़ना चाहती है। संगठन उनके अनुरोध पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com