
हाइलाइट्स-
सांची विश्वविद्यालय के कुलपति नीरजा गुप्ता से जुड़ी खबर
नीरजा गुप्ता ने शासन को भेजा अपना त्यागपत्र
त्यागपत्र भेजने का कारण भी आया सामने
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति की ग्रहण की थी पदभार
MP News: मध्य प्रदेश के सांची जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, सांची विश्वविद्यालय के कुलपति नीरजा गुप्ता ने शासन को अपना त्यागपत्र भेजा है। नीरजा गुप्ता के त्यागपत्र भेजने का कारण उनका गुजरात के राजभवन द्वारा गुजरात विश्वविद्यालय में कुलपति के तौर पर नियुक्त होना है।
बता दें कि, नीरजा गुप्ता ने साल 2021 में सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति का पदभार ग्रहण किया था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सोमवार को उन्हें सांची विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया था। सांची विश्वविद्यालय में नियुक्त होने से पहले नीरजा गुप्ता गुजरात अहमदाबाद के खानपुर स्थित भारतीय विद्या भवन के आरए कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में प्रोफेसर व प्राचार्य के पद पर सेवाएं दे रही थीं।
कौन हैं कुलपति नीरजा गुप्ता:
जानकारी के लिए बता दें, नीरजा गुप्ता साल 2006 से 2012 तक अहमदाबाद के गुजरात विवि के विदेश शिक्षा कार्यक्रम की सलाहकार रह चुकी हैं। उन्होंने 1992 में मेरठ विवि से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की थी। वे हिंदी, संस्कृत, गुजराती, मराठी, असमिया के अतिरिक्त उर्दू में भी ज्ञान रखती हैं। साथ ही प्राकृत जैसी प्राचीन भारतीय भाषा में भी उन्हें महारथ हासिल है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ डॉ गुप्ता रूसी भाषा पर भी विद्वता रखती हैं और वे अकादमिक कार्यक्रमों हेतु 42 देशों की यात्राएं कर चुकी है। डॉ गुप्ता 16 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से भी जुड़ी हुई हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।