मंत्री सारंग का बयान
मंत्री सारंग का बयान Syed Dabeer Hussain - RE

मंत्री सारंग ने बयान देते हुए कहा- "नेहरू परिवार ने हमेशा राष्ट्रभक्तों को नीचा दिखाया"

भोपाल, मध्यप्रदेश: कांग्रेस और राष्ट्र निर्माण की गाथा किताब पर मंत्री सारंग ने कहा- कांग्रेस ने हर समय देश के इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश किया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विचारधारा के मोर्चे पर संघर्ष के लिए किताब तैयार कराई है, जिसका नाम कांग्रेस और राष्ट्र निर्माण की गाथा रखा गया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की किताब पर सियासी घमासान मच गया है।

मंत्री सारंग का सामने आया बड़ा बयान :

हाल ही में इसको लेकर मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस और राष्ट्र निर्माण की गाथा किताब पर मंत्री सारंग ने तंज कसते हुए कहा है कि, गलत इतिहास पढ़ाना और नेहरू परिवार का महिमा मंडन कांग्रेस की आदत रही है।

विश्वास कैलाश सारंग ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने ट्वीट कर लिखा है कि, कांग्रेस ने हर समय देश के इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश किया है। केवल नेहरू परिवार का महिमामंडन ही कांग्रेस की रीति-नीति रही है। नेहरू परिवार ने हमेशा राष्ट्रभक्तों को नीचा दिखाया है, जवाहर लाल नेहरू जी के समय से यह परंपरा चल रही है।

इससे पहले कई बार मंत्री सारंग कांग्रेस पर निशाना साध चुके है। बीते दिनों मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बयान देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि, कांग्रेस के नेताओं की भगवा का अपमान करने की हैसियत नहीं हैं। हमारा भगवा रंग पूरी दुनिया को दिशा देने वाला है। इस तरह से भगवा का अपमान, साधु-संतों, हिंदू धर्म एवं उत्तरप्रदेश की जनता का अपमान है। कांग्रेस नेता लगातार हिंदू धर्म, संतों और भगवा का अपमान करते रहे हैं और यह कांग्रेस और नेहरू परिवार का एजेंडा है। यह कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति और हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचायक है।

दोनों पार्टियां एक दूसरे पर कस रही है तंज

2023 में MP विधानसभा चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है कि, ऐसे में सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी दल कांग्रेस कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। चुनाव को देखते हुए जहां शिवराज सरकार द्वारा कई घोषणाएं की जा रही हैं, वहीं प्रदेश के सियासी गलियारों में कमलनाथ के ट्वीट सुर्खियां बटोर रहे है, ऐसे में दोनों पार्टियां एक दूसरे पर जमकर तंज भी कस रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co