मंत्री सारंग का बयान
मंत्री सारंग का बयानSocial Media

कांग्रेस ने 15 माह की सरकार में MP की कानून व्यवस्था समाप्त की और गरीबों की योजनाएं बंद कर दी: मंत्री सारंग

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फ्रस्ट्रेशन उजागर हो रहा है, कि 15 माह में उनकी सरकार हटी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी में विधानसभा चुनाव आने वाले है, ऐसे में चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस पूरी तरह से तैयारी में जुटी हुई है, वहीं मध्यप्रदेश के नेता एक दूसरे पर तंज भी कस रहे है। हाल ही में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Vishvas Kailash Sarang) का बड़ा बयान सामने आया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास ने बयान देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

मंत्री सारंग का बयान:

आज चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फ्रस्ट्रेशन उजागर हो रहा है, कि 15 माह में उनकी सरकार हटी। कांग्रेस ने 15 माह की सरकार में मप्र की कानून व्यवस्था समाप्त की और गरीबों की योजनाएं बंद कर दी।

आगे मंत्री सारंग ने कमलनाथ पर हमला बोला और कहा कि, कमलनाथ जी सेठ हैं, धमकी देना और दबाव बनाना उनकी आदत है। इस तरह की घृणा और दबाव की राजनीति का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। बता दें, इससे पहले भी मंत्री सारंग कई बार कांग्रेस पर तंज कस चुके है। बीते दिनों ही मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बयान देते हुए कहा था कि, कांग्रेस ने हर समय देश के इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश किया है। केवल नेहरू परिवार का महिमामंडन ही कांग्रेस की रीति-नीति रही है। नेहरू परिवार ने हमेशा राष्ट्रभक्तों को नीचा दिखाया है, जवाहर लाल नेहरू जी के समय से यह परंपरा चल रही है।

मंत्री सारंग का बयान
मंत्री सारंग ने बयान देते हुए कहा- "नेहरू परिवार ने हमेशा राष्ट्रभक्तों को नीचा दिखाया"

MP विधानसभा चुनाव 2023:

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बचे है, यही कारण है कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पूरी तरह चुनावी मोड में आ गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस को उम्मीदों के पर लगे हैं, ऐसे में दोनों पार्टी कई ऐलान करने के साथ-साथ दोनों ही दल एक-दूसरे पर हमलावर है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co