दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह Social Media

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब दिग्विजय सिंह ने पूछा- 'क्या मैं बैसाखी पर चल रहा हूं'

राहुल गांधी के बाद अब पत्रकार पर दिग्विजय सिंह भड़क गए। पत्रकार और दिग्विजय सिंह के बीच जमकर कहासुनी हुई।

भोपाल, मध्य प्रदेश। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उन्होंने बीते दिन शनिवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। राहुल गांधी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार के सवाल पर भड़कते नजर आए। राहुल गांधी के बाद अब पत्रकार पर दिग्विजय सिंह भड़क गए। पत्रकार और दिग्विजय सिंह के बीच जमकर कहासुनी हुई।

बता दें कि, आग रविवार को ग्वालियर में दिग्विजय सिंह ने राहुल गाँधी के मामले को लेकर प्रेस वार्ता की, इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, विधायक लाखन सिंह, अशोक सिंह, भगवान सिंह मौजूद रहे। इस प्रेस वार्ता में दिग्विजय सिंह पत्रकारों पर भड़कते हुए नजर आए। इन दोनों के बिच काफी कहासुनी हुई।

दरअसल, आज प्रेस वार्ता के दौरान जब पत्रकार ने दिग्विजय सिंह से कहा कि, ये देखने में आया है कि, युवा तो रूठे-रूठे घूम रहें हैं, कहीं न कहीं सिंधिया की राह पकड़ रहें हैं। ये जो बुजुर्ग 75 साल के, जो बैसाखियों पर रहें हैं, क्या उन्हीं का चेहरा दिखाकर चुनाव जीत लेंगे। इसपर दिग्विजय सिंह भड़क गए और पत्रकार को जवाब देते हुए कहा कि, क्या दिग्विजय सिंह बैसाखी पर चल रहा है। जिसके बाद दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी बात की।

बताते चलें कि, दिग्विजय सिंह से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों पर भड़क गए थे। इस दौरान जब एक पत्रकार ने राहुल गांधी से बीजेपी की ओर से उठाए जा रहे, ओबीसी के मुद्दे के बारे में सवाल पूछा, तो इस पर राहुल गांधी भड़क गए और पत्रकार पर बीजेपी के लिए काम करने का आरोप लगाया और कहा कि, प्रेस का आदमी होने का ढोंग मत कीजिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com