गुजरात में BJP के पक्ष में आते रुझानों पर बोले CM
गुजरात में BJP के पक्ष में आते रुझानों पर बोले CMSocial Media

गुजरात में BJP के पक्ष में आते रुझानों पर बोले CM- अब राहुल को कहीं ‘कांग्रेस खोजो यात्रा’ ना निकालनी पड़े

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज ने बयान देते हुए कहा कि, गुजरात में BJP की विजय सिर्फ विजय नहीं, अभूतपूर्व और अकल्पनीय महाविजय है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है!

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने गुजरात में BJP के पक्ष में आते रुझानों पर कहा कि, इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कहीं आने वाले समय में ‘कांग्रेस खोजो यात्रा’ ना निकालनी पड़े।

गुजरात में पार्टी की महाविजय होने जा रही है: सीएम शिवराज

आज सीएम शिवराज ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि, कांग्रेस नेता गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, ऐसा ना हो कि कहीं उन्हें‘कांग्रेस खोजो यात्रा’ निकालनी पड़े। 20 सीटों के नीचे सिमटना कांग्रेस की स्थिति प्रकट कर रहा है। अब वे सोचे या ना सोचें। सीएम ने विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा को जीत हासिल होगी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कही ये बात

सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि, गुजरात में BJP की विजय सिर्फ विजय नहीं, अभूतपूर्व और अकल्पनीय महाविजय है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है! यह महाविजय प्रधानमंत्री के प्रति जनता का प्रेम विश्वास और श्रद्धा का प्रकटीकरण है। प्रधानमंत्री जन-जन के मन में बसे हैं, उन में जनता को असीम और अगाध विश्वास है। जनता उनको कल्पवृक्ष मानती है। विकास का जो मॉडल गुजरात के विकास के रूप में उन्होंने दिया है, उसे न केवल देश बल्कि दुनिया के कई राज्य अपना रहे हैं।

यह विकास और जनकल्याण की आंधी है, जिसमें कांग्रेस और बाकी पार्टियां उड़ गई हैं। अब राहुल गांधी जी को 'कांग्रेस खोजो यात्रा' न निकालनी पड़े। हम इस असीम, अभूतपूर्व और रिकॉर्डतोड़ विजय के लिए गुजरात की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ेगा: CM

आगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan ) ने कहा कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ेगा, विकास के नए प्रतिमान गढ़ेगा और दुनिया को भी राह दिखाएगा। अब हम भी मध्यप्रदेश में तैयारी में जुट गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com