बीजेपी नेता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
बीजेपी नेता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोपSudha Choubey - RE

बीजेपी नेता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्‍कर्म

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से खबर आई है कि, महिला ने एक बीजेपी नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद अशोका गार्डन थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।

हाइलाइट्स-

  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आई बड़ी खबर

  • बीजेपी नेता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

  • भोपाल के अशोका गार्डन थाने में FIR

  • शादी का झांसा देकर महिला से दुष्‍कर्म

  • पुलिस कर रही है बारीकी से जांच

भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, महिला ने एक बीजेपी नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद भोपाल के अशोका गार्डन थाने में FIR भी दर्ज कर ली गई है। हालांकि, अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बीजेपी नेता का नाम प्रतीक पाराशर बताया जा रहा है। आरोपी इंद्रपुरी बीजेपी युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है और लंबे समय से राजनीति में सक्रीय है। पीड़ित महिला बीजेपी नेता के संपर्क में कैसे आई और उसे कब से जानती थी, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं है। क्योंकि मामला गंभीर है, लिहाजा पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। वहीं आरोपी बीजेपी नेता की तलाश भी जारी है।

अशोका गार्डन थाना प्रभारी ने बताया:

अशोका गार्डन थाना प्रभारी उमेश चौहान ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, "29 वर्षीय महिला बिलखिरिया इलाके में रहती है। उसका एक पांच साल का बच्चा है। पति से विवाद के कारण वह अलग रहने लगी। इसी बीच वह भाजपा नेता प्रतीक पाराशर के संपर्क में आ गई। दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान प्रतीक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ संबंध भी बनाए।"

उन्होंने बताया कि, "जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो प्रतीक ने इनकार कर दिया। परेशान महिला ने मामले की शिकायत अशोका गार्डन थाने में की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अब महिला आरोपित के पक्ष में कार्रवाई न करने का आवेदन देना चाह रही है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com