विश्व एड्स दिवस आज
विश्व एड्स दिवस आजसोशल मीडिया

विश्व एड्स दिवस आज : 2030 तक भारत को एड्स मुक्त बनाने 95:95:95 की रणनीति

भोपाल, मध्यप्रदेश : देश की 95 फीसदी आबादी की एचआईवी जांच का लक्ष्य। देश में 24,01000 और मप्र में 54975 एचआईवी पॉजिटिव।

भोपाल, मध्यप्रदेश। केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप साल 2030 तक भारत को एड्स मुक्त बनाने 95:95:95 की रणनीति राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) ने बनाई है। इस रणनीति के तहत देश में 24,01000 और मप्र में 54975 एचआईवी पॉजिटिव मौजूद है। एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को खोज कर उनका उपचार करना रणनीति में शामिल है।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के अनुसार 95:95:95 की रणनीति में पहला 95 का अर्थ देश में एचआईवी संक्रमित लोगो की अनुमानित संख्या के 95 फीसदी लोगो को उनका एचआईवी स्टेटस की जानकारी होना। दूसरा 95 में 95 फीसदी पॉजिटिव एआरटी केंद्रों पर सत्त उपचार। तीसरा 95 में उपचारार्थ मरीजों में से 95फीसदी में वायरस की संख्या नियंत्रित होना चाहिए। यह तीन 95:95:95 की रणनीति से 2030 तक भारत को एड्स मुक्त बनाया जाएगा। वर्तमान स्थिति में 82 फीसदी पॉजिटिव अपना स्टेटस जानते है। 76 फीसदी अपना इलाज एआरटी सेंटर में इलाज के लिए नियमित पहुंच रहे है और 81 फीसदी मीरीजों में वायरस संख्या नियंत्रित है।

मप्र में 54975 एचआईवी पॉजिटिव :

नाको के आंकडों के अनुसार मध्यप्रदेश में 54975 एचआईवी पॉजिटिव में से अब तक कुल 45089 प्रकरण मिले हैं। उसमें से 76 फीसदी 34054 एआरटी उपचारार्थ है। इसी तरह इस वर्ष अक्टूबर तक 1160400 गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच की गई, जिसमें से 300 पॉजिटिव पाई गई। शारीरिक संबंधों से संक्रमण का रिस्क मात्र 0.1 से10 फीसदी होता है लेकिन एचआईवी संक्रमण के सबसे ज्यादा प्रकरणों में असुरक्षित संबंध ही प्रमुख कारण है। मप्र में वर्तमान में कुल 25 एआरटी केंद्र संचालित है, जिसमें 23 सरकारी और दो प्रायवेट, इस साल भोपाल एम्स सहित तीन नए शुरू किए गए है।

प्रदेश में इस साल 11 बच्चे पॉजिटिव :

एचआईवी पॉजिटिव माताओं से जन्में 210 शिशुओं की 18 माह की आयु में जांच करने पर 11 बच्चे पॉजिटिव पाए गए। विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भावस्था में जितनी जल्दी जांच होगी बच्चो की सुरक्षा करना उतना ही अधिक सम्भव हो सकेगा।

इनका कहना है :

केंद्र सरकार की येाजना है कि साल 2030 तक हर संभव प्रयास कर देश को एड्स मुक्त करना की है। सरकार की मंशा के मुताबिक राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) ने 95:95:95 की रणनीति बनाई है। इस रणनीति से साल 2030 तक देश को एड्स मुक्त करना का लक्ष्य प्राप्त करने की पूरी उम्मीद है।

निधि केसरवानी, डायरेक्टर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com