World Consumer Rights Day
World Consumer Rights DaySocial Media

World Consumer Rights Day 2023: आज विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर सीएम ने नागरिको को दी शुभकामना

आज 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जा रहा हैं। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर नागरिकों से जागरूक रहने की अपील कर शुभकामना दी हैं।

World Consumer Rights Day 2023: उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता हैं। इस मौके पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने ट्वीट कर नागरिकों से जागरूक रहने की अपील करते हुए ट्वीट किया हैं और उपभोक्ताओं को शुभकामनाये दी हैं।

सीएम ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के मौके पर नागरिकों को जागरूक रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए ट्वीट किया हैं। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा- 'जागो ग्राहक जागो! सभी उपभोक्ताओं को #विश्व_उपभोक्ता_अधिकार_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सभी एक जागरूक उपभोक्ता के रूप में अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संकल्प लें। अपने अधिकारों को जानें और दूसरों को भी जागरूक करें" #WorldConsumerRightsDay2023

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर होंगे कार्यक्रम :

मध्य प्रदेश में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर 15 मार्च को खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अध्यक्षता में आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में उपभोक्ता जागरूकता के क्षेत्र में प्रतिवर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों/व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य-स्तर पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही, उपभोक्ता जागरूकता के संदर्भ में संगोष्ठी भी होगी।

उपभोक्ताओं के अधिकार :

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का महत्व वैसे तो विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 24 दिसंबर को मनाया जाता है। क्योंकि भारत के राष्ट्रपति ने उसी दिन ऐतिहासिक उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1949 के अधिनियम को स्वीकारा था। भारत में उपभोक्ताओं के अधिकार की परिभाषा सूचना का अधिकार' है।उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को कई अधिकार दिए हैं।

  • सुरक्षा का अधिकार

  • सूचित किए जाने का अधिकार

  • चुनने का अधिकार

  • सुने जाने का अधिकार

  • समस्या के समाधान का अधिकार

  • उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com