मप्र में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3353 जोड़ों का एक साथ हुआ विवाह
मप्र में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3353 जोड़ों का एक साथ हुआ विवाह Social Media

मप्र में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3353 जोड़ों का एक साथ हुआ विवाह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ की मौजूदगी में सामूहिक विवाह सम्मेलन छिंदवाड़ा में एक साथ 3,353 जोड़ों का विवाह होने पर बना गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ आज छिंदवाड़ा में सभी धर्मों और दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कमल नाथ ने युवा पीढ़ी से कहा है कि, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर भारतीय मूल्यों और संस्कारों को आत्मसात करें। हमारे देश के अस्तित्व के लिए यह जरूरी है।

बता दें, सम्मेलन में एक साथ 3 हजार 353 जोड़ों का विवाह होने से यह सम्मेलन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन भारत की विविध संस्कृति का प्रतीक है। यहाँ हिन्दू, मुस्लिम, बौद्ध परंपरओं के साथ ही दिव्यांगजन भी परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, यही संस्कृति हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जो भारत को पूरे विश्व में महान राष्ट्र बनाती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मों, जातियों, भाषाओं के साथ भाईचारे की भावना से एकजुट रहने की हमारी यह विशेषता अक्षुण्ण बनी रहे, यह दायित्व युवा पीढ़ी का है।

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की एक बड़ी चुनौती हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता जरूरी है। इसके बगैर हमारे प्रदेश के युवाओं का भविष्य बेहतर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में भी सुधार की आवश्यकता है। इन दोनों क्षेत्रों में हम उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ें। इसमें युवा वर्ग को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार ने ऋण माफी सहित महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जब तक किसानों की क्रय शक्ति नहीं बढ़ेगी, तब तक प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले, जिससे उनकी क्रय शक्ति बढ़े। इसके लिए हम कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को राहत देने के लिए वचन-पत्र के मुताबिक सरकार ने काम शुरू किया है। बिजली बिल को आधा करने के साथ ही आम उपभोक्ताओं को राहत देने की शुरूआत की गई है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com