'भारत जोड़ो यात्रा' में कांग्रेस के नेता नितिन राउत हुए घायल
'भारत जोड़ो यात्रा' में कांग्रेस के नेता नितिन राउत हुए घायलSocial Media

'भारत जोड़ो यात्रा' में महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नितिन राउत हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

इन दिनों कांग्रेस पार्टी का 'भारत जोड़ो यात्रा' जोरो शोरो से चल रहा है। इसी बीच खबर आई है कि, महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता नितिन राउत (Nitin Raut) धक्का-मुक्की करने के बाद घायल हो गए।

मुंबई, भारत। इन दिनों कांग्रेस पार्टी का 'भारत जोड़ो यात्रा' जोरो शोरो से चल रहा है। इसी बीच 'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान बीती रात मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता ओर पुलिस अधिकारी धक्के के कारण बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

खबरों के अनुसार, हादसे के दौरान नितिन राउत की दाहिनी आंख, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। गिरने और चोट लगने के बाद नितिन राउत बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनका इलाज किया जा रहा है।नितिन राउत के चोट लगने की जानकारी राउत की बेटी दीक्षा नितिन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

राउत की बेटी ने पोस्ट के जरिए दी यह जानकारी:

नितिन राउत की बेटी दीक्षा नितिन राउत ने ट्वीट करते हुए कहा कि "कल हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मेरे पिता बेहोश हो गए। उनके सिर पर हल्की चोट आई है। मुझे उम्मीद है कि, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और महाराष्ट्र पहुंचने पर जन आंदोलन में शामिल होंगे।"

नितिन राउत ने कही यह बात:

इस मामले को लेकर नितिन राउत ने बात करते हुए कहा कि, "मैं मंच की ओर बढ़ रहा था, तभी राहुल गांधी का काफिला आया और पुलिस घबरा गई व मुझे धक्का दे दिया।" अस्पताल में भर्ती राउत की दाहिनी आंख, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। बता दें, कांग्रेस नेताओं ने उनकी हालत स्थिर बताई है। राहुल गांधी ने डॉ. राउत के स्वास्थ्य की जानकारी फोन के जरिए ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

वहीं, अगर 'भारत जोड़ो यात्रा' के बारे में बात करे, तो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 56वां दिन है। ऐसे में आज 'भारत जोड़ो यात्रा' में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा भट्ट शामिल हुईं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के साथ पद यात्रा की, जिसका वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा, "हर कोई 'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़ रहा है। विचारधारा की इस पदयात्रा में अब एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी शामिल हुई।"

'भारत जोड़ो यात्रा' में कांग्रेस के नेता नितिन राउत हुए घायल
तेलंगाना: 'भारत जोड़ो यात्रा' को मिला अभिनेत्री पूजा भट्ट का साथ, राहुल गांधी के साथ हुईं शामिल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co