महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजीत पवार
महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजीत पवारSocial Media

महाराष्ट्र सरकार ने रखी प्रवासियों के लिए ट्रेन सुविधा देने की मांग

महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम ने केंद्र से आग्रह कर कहा- लॉकडाउन के बाद राज्य में फंसे प्रवासियों के लिए ट्रेन सुविधा दी जाए।

राज एक्सप्रेस। महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम ने एक बार फिर केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद राज्य में लाखों फंसे प्रवासियों के लिए पूर्व योजना के साथ मुंबई और पुणे से ट्रेनें चलाई जाएं।

केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि तीन मई को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद, अन्य राज्यों के हजारों प्रवासियों को वापस उनके घर भेजने के लिए ट्रेन की सुविधा प्रदान की जाए। पवार ने बताया कि महाराष्ट्र एक प्रमुख औद्योगिक राज्य है और बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चलता रहता है और खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य उत्तरी राज्यों के बड़ी संख्या में मजदूर यहां काम कर रहे हैं।

कोरोना वायरस (कोविड-19) लॉकडाउन के कारण लगभग 6,50,000 प्रवासी महाराष्ट्र में शिविरों में रह रहे हैं। जहां राज्य उन्हें दैनिक भोजन और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। अन्य गैर-सरकारी संगठनों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी इसी तरह की संख्या में प्रवासियों की देखभाल की जा रही है।

इसके पहले मुख्यमंत्री के उद्धव ठाकरे ने भी केंद्र सरकार से प्रवासियों को उनके घर भेजने के लिए आग्रह किया था। केंद्र से एक दल इच्छुक प्रवासियों को उनके घर भेजने और लॉकडाउन प्रबंधन का आकलन करने के लिए यहां आया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co