महाराष्ट्र में लॉकडाउन या ब्रेक द चेन अभियान,15 दिन तक रहेंगी कई सेवाएं बंद

कोरोना से बने हालातों के बीच महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन लागू किया गया है। इस मामले में ठाकरे सरकार ने रविवार को कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ बैठक की थी, इसके बाद इस मामले में फैस लिया गया है।
महाराष्ट्र में लॉकडाउन या ब्रेक द चेन अभियान
महाराष्ट्र में लॉकडाउन या ब्रेक द चेन अभियानSyed Dabeer Hussain - RE

महाराष्ट्र, भारत। देश में आज सबसे ज्यादा कोरोना के हालात महाराष्ट्र में बेकाबू हैं क्योंकि, कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भी तेजी से महाराष्ट्र में ही बढ़ते नजर आरहे हैं। इतना है नहीं बल्कि पूरे देशभर में से जितने मामले हर दिन सामने आते हैं, उनमें से आधे से ज्यादा मामले सिर्फ महाराष्ट्र के ही हैं। ऐसे हालातों के बीच महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन लग गया है। इस मामले में महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने रविवार को कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ बैठक की थी, इसके बाद इस मामले में फैस लिया गया है।

महाराष्ट्र में लगा लॉकडाउन :

दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना से रोकथाम के लिए एक बार फिर लॉकडाउन लागू कर दिया है। हालांकि, इसे हम पूर्ण लॉकडाउन ना कह कर मिनी लॉकडाउन कहे तो, यह ज्यादा उचित रहेगा। क्योंकि, पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन ना लगाकर 15 दिनों के लिए सेवाओं को बंद किया जा रहा है। इनमें जितनी भी गैर-जरूरी सेवाएं हैं वह बंद कर दी जाएंगी। साथ ही बिना किसी जरूरी कारण के घर से निकलने वालों पर भी रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा सुबह 7 से रात 8 बजे तक जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। ट्रांसपोर्ट को भी बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन ये सेवाएं केबल जरूरी चीजों के लिए ही खोली जाएंगी।

15 दिनों के लिए बंद रहेंगे ऑफिस :

बताते चलें, CM उद्धव ठाकरे द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार, महाराष्ट्र में 14 अप्रैल को रात 8 बजे से धारा 144 लागू कर दी जाएगी और 15 दिनों के लिए सभी ऑफिस और संस्थानों को भी बंद किया जाएगा। CM उद्धव ठाकरे ने कहा कि, 'हमने लंबे समय तक विचार किया है, लेकिन अब सख्त कदम उठाने का वक्त आ गया है। मैं लॉकडाउन की बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन हम कुछ सख्त प्रतिबंध लगा रहे हैं। हमें इस मामले में ब्रिटेन से सीख लेने की जरूरत है। हो सकता है कि यह आपके मन-मुताबिक न हो, लेकिन तब भी ऐसा करना पड़ रहा है। पूरे राज्य में अगले 15 दिन तक संचार बंदी लागू की जाएगी।'

नहीं किया लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल :

CM उद्धव ठाकरे ने बिना लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल करे कहा इसे 'ब्रेक द चेन अभियान' कहा जा सकता है। उन्होंने साफ करते हुए बताया है कि, 'इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सारे दफ्तर बंद रहेंगे। ईकॉमर्स, बैंक, मीडिया, पेट्रोल पंप, सुरक्षा गार्ड जैसे लोगों को इसमें छूट दी गई है। रेस्तरां आदि खुले रहेंगे, लेकिन वहां बैठकर खाने पर रोक होगी। सिर्फ होम डिलिवरी और टेक-अवे की सुविधा रहेगी।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co