महाराष्ट्र : नंदुरबार जिले में अचानक बस के खाई में गिरने से 5 की मौत

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से एक भयानक दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस दुर्घटना के तहत बुधवार की सुबह एक बस अचानक ही आकर खाई में गिर पड़ी। इस बड़े हादसे में 5 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।
Maharashtra Nandurbar Bus Accident
Maharashtra Nandurbar Bus AccidentSocial Media

महाराष्ट्र। आज पूरा भारत पहले ही कोरोना से बुरी तरह परेशान है। ऐसे में आये दिन भारत के अलग अलग राज्यों से बड़ी दुर्घटना होने की ख़बरें भी सामने आ रही हैं। भारत के कोरोना से बुरी तरह प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र का नंबर सबसे ऊपर आता है। यदि यहाँ कोरोना के मामलों की बात की जाये तो यहाँ अब तक 16,09,516 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में यहां के नंदुरबार जिले से एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने की खबर भी सामने आई है।

बस के खाई में गिरने से 5 की मौत :

दरअसल, महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से एक भयानक दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस दुर्घटना के तहत बुधवार की सुबह एक बस अचानक ही आकर खाई में गिर पड़ी। इस बड़े हादसे में 5 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, जबकि 34 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें कुछ लोग गंम्भीर रूप से घायल हैं जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कई कर्मियों के साथ घटना शटल पर पहुंची और मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया बाकि घायलों को जिले के पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुआ हादसा :

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, यह दुर्घटना नंदुरबार जिले के कोंडईबारी घाट पर सुबह करीबन 3 बनकर 15 मिनट पर घटी। यह बस मलकापुर से सूरत की और जा रही थी। खबरों के अनुसार जानकारी प्राप्त हुई है कि, यह बस अन्य दूसरी एक बस से आगे निकलने की कोशिश करने के चलते खाई में जा गिरी। यह बस घाट खंड में तेजी से आगे निकलते हुये अचानक ही सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में अपना नियंत्रण खोते हुए 30 फुट से अधिक गहरी खाई में गिर गयी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया :

नंदुरबार के पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने बताया कि, मरने वालों में एक महिला समेत तीन बस यात्री, बस चालक भी शामिल हैं। इस घटना का कारण यह था कि, यह हादसा सूरत कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या छह पर हुआ और इस राजमार्ग पर केवल एक लेन पर ही परिचालन चालू है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। तुरंत ही सभी घायलों में से 26 को नंदुरबार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

  • 4 को विसारवाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया

  • 3 को सूरत के अस्पताल भेज दिया गया

  • 1 को जलगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया

आठ घंटे से अधिक समय फंसा रहा बस में :

अधिकारी ने बताया कि, 'बस में बैठे यात्रियों में से एक को मामूली सी चोट आई है, लेकिन वह आठ घंटे से अधिक समय तक बस में फंसा रहा। उसे आज करीब 11:30 बजे के आस पास बचा लिया गया है ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co