मुंबई के पुलिस थाने में शिंदे गुट से भिड़े उद्धव के समर्थक
मुंबई के पुलिस थाने में शिंदे गुट से भिड़े उद्धव के समर्थकSocial Media

मुंबई के पुलिस थाने में शिंदे गुट से भिड़े उद्धव के समर्थक, पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार

महाराष्ट्र में शिवसेना (Shiv Sena) के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिसके बाद पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

राज एक्सप्रेस। महाराष्ट्र में शिवसेना (Shiv Sena) के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों गुटों की सियासी लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में खबर आई है कि, मुंबई के प्रभादेवी इलाके में दोनों गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिसके बाद पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, बाद में पांचों को जमानत दे दी गई। इन पाचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

मुंबई पुलिस ने बताया:

मुंबई पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, "मुंबई पुलिस दादर इलाके में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एकनाथ शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं और उद्धव ठाकरे गुट के बीच झड़प के बाद पुलिस ने उद्धव ठाकरे गुट के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज है।"

मुंबई पुलिस ने बताया कि, "पुलिस द्वारा IPC की धारा 395 सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किए गए शिवसेना के 5 लोगों को पुलिस द्वारा FIR से धारा 395 हटाकर राहत दी गई है। अन्य सभी धाराएं जमानती हैं।"

पुलिस ने इस मामले पर बात करते हुए आगे बताया कि, "मुंबई विधायक सदा सरवणकर के साथ उनके बेटे और 6 अन्यों पर पुलिस ने दंगा और हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जब विधायक ने थाने के बाहर गोलीबारी की।"

बताया जा रहा है कि, मुंबई विधायक सदा सरवणकर के साथ उनके बेटे और 6 अन्यों पर पुलिस ने दंगा और हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जब विधायक ने थाने के बाहर गोलीबारी की।

शिंदे गुट के विधायक का आरोप:

शिंदे गुट के विधायक सदा सरवणकर पर आरोप है कि, उन्होंने फायरिंग की है। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि, क्या सही में सदा सरवणकर ने फायरिंग की है या नहीं। बताया जा रहा है कि, यह मामला तब जोर पकड़ने लगा जब शनिवार रात को उद्धव ठाकरे गुट के कुछ लोग सदा सरवनकर के बिल्डिंग के नीचे पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com